फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Team that came to install smart meter accused of misbehavior with businessman, ruckus

Pilibhit News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर व्यापारी से अभद्रता का आरोप, हंगामा

Tue, 20 Jan 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Team that came to install smart meter accused of misbehavior with businessman, ruckus
सूचना पर पहुंचे एक्सईएन ने व्यापारियों से की वार्ता, दिया आश्वासन
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर की मुख्य बाजार की दुकान पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम ने व्यापारी से अभद्रता की। पता चला तो कई व्यापारी एकत्र हो गए। विवाद की स्थिति बन गई। हंगामा भी हुआ। आरोप है कि कर्मचारियों से स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता की जानकारी लेने पर उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद एक्सईएन के आश्वासन के बाद मामले को शांत कराया जा सका।

जिले में रीवैंप योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों में भ्रम की स्थिति है। सोमवार को बिजली निगम के कर्मचारी जेपी मार्ग पर स्थित दुकानों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद व्यापारियों ने सवाल किया कि क्या स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है। आरोप है कि अज्ञात कर्मचारियों ने इसका जवाब देने के बजाय व्यापारी से अभद्रता कर दी। जानकारी मिलने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ऊर्जा निगम के एक्सईएन को बुलाया गया।व्यापारी नेताओं ने विधिक राय लेने के लिए समय मांगा। इसके बाद बिजली निगम की टीम लौट आई।
विज्ञापन

एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed