फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teacher caught in police raid on Nepal's spa center suspended

Pilibhit News: नेपाल के स्पा सेंटर पर पुलिस छापे में पकड़ा गया शिक्षक निलंबित

Fri, 27 Oct 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teacher caught in police raid on Nepal's spa center suspended
पीलीभीत। नेपाल के स्पा सेंटर में पकड़े गए जिले के शिक्षक को डीएम के निर्देश पर बीएसए ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पीलीभीत नगर के जूनियर हाईस्कूल चौकी मंशा सिंह का सहायक अध्यापक नीरज अरोरा पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ के धरना में शामिल होने के लिए अवकाश लेकर गया था। धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद वह नेपाल के स्पा सेंटर पर मसाज कराने पहुंच गया। तभी वहां पर नेपाल पुलिस ने छापा मारा और बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा। घटना नौ सितंबर की बताई जा रही है। इसकी वीडियो भी वायरल हुआ। जांच के बाद शुक्रवार को शिक्षक नीरज को बिना अनुमति नेपाल जाने, शिक्षक नियमों का उल्लंघन करने और अनैतिक कार्यों में संलिप्त होने आदि के आरोपों में निलंबित कर दिया गया।
--
बचाने को लगाया पूरा जोर, नहीं मिली सफलता
नेपाल के स्पा सेंटर पर पकड़े गए शिक्षक को पहले तो विभागीय अफसर बचाने में जुटे रहे, लेकिन डीएम की सख्ती के आगे वह सफल नहीं हो सके। डीएम की सख्ती के बाद शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया और बाद में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

--
बिना अनुमति नेपाल जाना, शिक्षक नियमों का उल्लंघन करना और अनैतिक कार्यों में संलिप्त होने आदि के आरोपों में शिक्षक को निलंबित किया गया है। -अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed