फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tata Magic collided with a bike and landed in a ditch, eight people injured

Pilibhit News: बाइक से टकराकर खाई में उतरी टाटा मैजिक, आठ लोग घायल

Sat, 15 Jul 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tata Magic collided with a bike and landed in a ditch, eight people injured
पूरनपुर सीएचसी में घायल को जीप से उतारकर इमरजेंसी कक्ष में ले जाता पुलिसकर्मी ।
पूरनपुर। असम हाईवे पर बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक खाई में उतर गई। इस दौरान एक और बाइक सवार भी टकरा गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस सीएचसी लाई। प्राथमिक उपचार के बाद चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार को खमरिया तिराहे के समीप हुआ। टाटा मैजिक पीलीभीत से पूरनपुर की ओर आ रही थी, तभी पूरनपुर से जा रही बाइक से टकरा गई। अनियंत्रित होकर खाई में उतरी टाटा मैजिक से एक और बाइक सवार भी टकरा गया। हादसे में टाटा मैजिक में सवार गांव भैरों कलां निवासी अनीता, करिश्मा, जंगबहादुर सिंह, गांव बिहारीपुर निवासी जीशू राम, गजरौला थाने के गांव पौर खास निवासी कश्मीर सिहं, माधोटांडा थाने के गांव पिपरिया करम निवासी हरजिंदर सिंह, बाइक सवार गांव उदय करनपुर निवासी गुरमेज सिंह, अमरीक सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी लाई। सीएचसी में उपचार के बाद गुरमेज सिंह, जंगबहादुर, कश्मीर सिंह, हरविंदर सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed