बीसलपुर। सरस्वती शिशु मन्दिर में बुधवार को अखिल भारतीय एवं क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता व्यवस्थापक ब्रह्मअवतार अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार मिश्र रहे।
विद्यालय की ओर से शिशुओं (विद्यार्थियों) एवं उनके प्रशिक्षक आचार्यों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक प्रश्न मंच विजेता लक्ष्य मिश्रा, अंशित सक्सेना, चंचल गंगवार, खेलकूद में निधि गंगवार एवं आयुषी, गणित प्रदर्श में शिवांश को पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षक आचार्य सुधीर कुमार शुक्ला, यशपाल सिंह, सुरेश पाल गंगवार एवं श्रवण कुमार को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावक सुनील कुमार सक्सेना, कविता मिश्रा, नेमवती, विघ्नेश्वर प्रताप एवं नेमचन्द गंगवार आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन गिरीश चंद्र वर्मा ने किया। संवाद