फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sweeper dies of fever in Parsia village

Pilibhit News: परसिया गांव में बुखार से सफाईकर्मी की मौत

Sat, 28 Oct 2023 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sweeper dies of fever in Parsia village
बीसलपुर के जनता इंटर कॉलेज परिसर में किया गया दवा का छिड़काव । संवाद
दवा का छिड़काव व शिविर न लगाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
बीसलपुर। बुखार से पीड़ित गांव परसिया के शांति स्वरूप की शनिवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
गांव परसिया निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि उनके भाई शांति स्वरूप सोनकर (48) इसी विकासखंड क्षेत्र के गांव सिसैया जलालपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। चार दिन पूर्व वह डेंगू की चपेट में आ गया। उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
गांव के ही रहने वाले पकड़िया मंगली साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष निरमेश भारती का कहना है कि उनके गांव में करीब 500 लोग बुखार पीड़ित हैं। गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग वाले इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। गांव के काफी बुखार पीड़ित बरेली के अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

यही नहीं पंचायत विभाग अथवा स्वास्थ्य विभाग ने उनके गांव में आज तक मच्छर मार दवाई का छिड़काव नहीं कराया है। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ लेखराज गंगवार ने बताया कि गांव परसिया में डेंगू से एक मौत होने की जानकारी मिली है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शिविर में पहुंचे सौ बुखार पीडि़त, तीन डेंगू पॉजिटिव निकले

पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई में कई लोगों को आ रहे बुखार की सूचना पर शनिवार को गांव में शिविर लगाया गया। शिविर में 256 मरीज पहुंचे। इसमें बुखार पीडि़त 100 मरीज निकले। जिनकी मलेरिया और डेंगू बुखार की जांच कराई गई। जांच में तीन बुखार पीडि़त डेंगू पॉजिटिव निकले। जिनको दवाई देकर रविवार को सीएचसी इलाज को बुलाया गया। शिविर में चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर, एलटी मोहम्मद अजीम, सीएचओ लीना प्रताप आदि थे। संवाद
-------
तीन मरीजों में डेंगू तो छह में मलेरिया की पुष्टि



पीलीभीत। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1189 मरीजों की जांच की गई, जिसमें तीन में डेंगू तो छह में मलेरिया की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 172 मरीज डेंगू के चपेट में आए हैं। जिले में संक्रमण बुखार का कहर जारी है। दिन पर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1300 से अधिक मरीज पहुंच रहे है। संवाद

-------------
फोटो 2
कॉलेज में हुआ मच्छर मार दवाई का छिड़काव
बीसलपुर । नगर पालिका प्रशासन ने जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को मच्छर मार दवा का छिड़काव कराया। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सक्सेना ने दो दिन पूर्व नगर पालिका कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कॉलेज परिसर में मच्छरमार दवा का छिड़काव कराने की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed