{"_id":"5f6f95668ebc3e9bc7343e12","slug":"suspicious-death-case-pilibhit-news-bly421248456","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानाबाद के युवक की उड़ीसा में मौत, परिजन बोले- फर्जी एनकाउंटर में मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानाबाद के युवक की उड़ीसा में मौत, परिजन बोले- फर्जी एनकाउंटर में मार डाला
विज्ञापन
गमगीन हालत में मृतक भगवानदास के परिजन। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जहानाबाद के युवक की उड़ीसा में मौत हो गई। परिवार वालों ने उड़ीसा पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। एक दिन पहले युवक की परिवार वालों से फोन पर बात हुई थी। उसमें उसने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। इसी बातचीत का हवाला देते हुए परिवार वालों ने उड़ीसा पुलिस की शिकायत जहानाबाद थाने में की। सत्यता का पता लगाने के लिए जहानाबाद पुलिस ने उड़ीसा की पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के सियाबाड़ी पट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय भगवानदास पुत्र होरीलाल ट्रक चालक थे। वह अक्सर काम के सिलसिले में कई दिनों तक घर से दूर रहते थे। 11 सितंबर को रिछा निवासी अपने दोस्त गुड्डू, गांव निवासी राकेश और रंजीत के साथ वह ट्रक से उड़ीसा जाने की बात कहकर रवाना हुए थे। 15 सितंबर को पत्नी गीता देवी और बेटी कविता से फोन पर बात कर उड़ीसा में पहुंचने की जानकारी दी थी। परिवार वालों के अनुसार उड़ीसा से भगवानदास ने कुछ देर बाद दोबारा कॉल कर बताया कि वहां एक शातिर अपराधी का चेहरा उससे मिलता-जुलता है। उस अपराधी ने कोई बड़ी वारदात कर दी है। ग्रामीण उसे ही बदमाश समझकर पीटने को दौड़ रहे हैं। उसने यह भी बताया कि बचने के लिए वह उड़ीसा के राउरकेला थाने में घुस गया है। मगर पुलिस भी उसे बदमाश समझ पकड़ चुकी है और जल्द ही उसका एनकाउंटर कर देगी। इतनी बातचीत के बाद कॉल कट गई। परिवार वालों ने दोबारा उससे फोन पर संपर्क साधा, मगर उसकी नहीं हो सका। 16 सितंबर को राउरकेला पुलिस ने फोन कर परिवार वालों को भगवान दास के हादसे में मरने की जानकारी दी। पुलिस ने उसके कुछ फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजे, मगर हादसा कहां और कैसे हुआ, इसके बारे में पुलिस की ओर से कुछ नहीं बताया गया। परिवार वालों ने पूछने का प्रयास किया गया तो उड़ीसा पुलिस ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। मृतक की पत्नी गीता देवी का आरोप है कि डर और आधी अधूरी जानकारी के चलते अभी तक वह पति का शव लेने भी नहीं जा सकी है।
11 दिन बाद की गई पुलिस से शिकायत, ऑडियो वायरल
उड़ीसा में युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार वाले 11 दिन तक असमंजस में रहे। ग्रामीणों से भी मदद मांगने के लिए संपर्क साधा गया। फिर 11 दिन बाद मृतक का परिवार कार्रवाई के लिए आगे आया और उड़ीसा पुलिस के खिलाफ जहानाबाद थाने में तहरीर दे दी। उधर, परिवार ने न्याय पाने के लिए पति से हुई बातचीत का ऑडियो भी वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने पर मामला चर्चा का विषय बन चुका है।
विज्ञापन
मामले की शिकायत मिलने पर उड़ीसा पुलिस से बात की गई है। युवक की मौत से जुड़ी जानकारी, एफआईआर और पोस्टमार्टम भी पत्राचार करके मंगाए गए हैं। स्थानीय स्तर पर भी छानबीन चल रही है। - हरीश वर्धन सिंह, इंस्पेक्टर जहानाबाद

मृतक भगवानदास का फाइल फोटो- फोटो : PILIBHIT