फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   survey work given to private agency, protest

सर्वे का ठेका प्राइवेट एजेंसी को देने पर हंगामा

Sat, 03 Feb 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sat, 03 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
survey work given to private agency, protest
protest
 नगर पालिका परिषद बोर्ड की दूसरी बैठक में स्वकर प्रणाली के सर्वे का कार्य प्राइवेट एजेंसी को देने पर सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा और सर्वसम्मति ठेका प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग की। विवादित भूमि का गलत तरीके से नक्शा पास होने का मामला भी उठा। जिस पर नक्शा निरस्तीकरण कार्रवाई शुरू होने की जानकारी दी गई। बैठक में नगर पालिका की दुकानों का किराया ड्रमंडगंज ट्रस्ट की दुकानों की तरह बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में शनिवार को पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। गत बैठक की पुष्टि के बाद एजेंडानुसार कार्रवाई शुरू हुई। सदस्य सुनीता सिंह ने वार्ड का क्षेत्रफल बड़ा होने के बावजूद मात्र चार सफाई कर्मचारी होने की बात कही। पुष्पा उपाध्याय ने शिवरात्रि व अन्य पर्व के मद्देनजर वार्डों व धार्मिक स्थलों पर साफ सफाई कराने की बात कही। संजीव सक्सेना ने शहर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। जिसका अधिकांश सदस्यों ने समर्थन किया। सदस्य सुधारानी ने वार्ड में डस्टबिन न होने व विपिन कुमार ने वार्ड की सफाई व्यवस्था बेहद खराब होने पर नाराजगी जताई। कहा कि कूड़े का उठान न होने से कूड़ा फैला रहता है। अवतार सिंह ने कहा कि परिसीमन के बाद वार्ड में कई मोहल्ले तो जोड़ दिए गए लेकिन सफाई कर्मियों की संख्या न बढ़ाने से सफाई व्यवस्था चौपट होती जा रही है। पेयजल मुद्दे पर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पालिका द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी पीने योग्य नहीं है। लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। सदस्य जगन्नाथ प्रिंस ने चीनी मिल परिसर में कर की स्थिति की जानकारी मांगी। जिस पर कर निर्धारण अधिकारी ने मिल परिसर के सभी घरों को पालिका कर से आच्छादित होने की जानकारी दी। प्रकाश व्यवस्था पर भी सदस्य नाखुश दिखे। पालिकाध्यक्ष ने शासन की सामूहिक शादी अनुदान योजना की जानकारी देते हुए सदस्यों से सहयोग करने की अपील की। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी नर सिंह राणा, जेई दिनेश कुमार राजपूत, सदस्य भारती, आलोक कुमार, राजेंद्र कुमार, फरीनजहां, चैतन्य गंगवार, संगीता मौर्य, सलमा अनवर आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


ठेका प्राइवेट एजेंसी को देने पर भड़के सदस्य
बैठक में स्वकर निर्धारण प्रणाली के सर्वे को लेकर एक प्राइवेट एजेंसी को ठेका दिए जाने पर सदस्यों ने मेज थपथपाकर जमकर हंगामा काटा। विधायक प्रतिनिधि कुश कुमार समेत अन्य सदस्यों ने मामले को रखा। जिस पर प्रभारी ईओ सुरेंद्र प्रताप ने ठेका बिना बोर्ड सहमति के भी होने की बात कही। ईओ की बात सुनते ही सदस्य भड़क उठे। सदस्यों का कहना था कि ठेका गलत ढंग से दिया गया है और एजेंसी भी गलत तरीके से सर्वे कर रही है। लिहाजा ठेके को निरस्त किया जाए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/ प्रभारी ईओ जेपीएस चौहान ने बताया कि पालिका की आय बढ़ाने के उद्देश्य से यह सब कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका की दुकानों का किराया बढ़ाने पर बनी सहमति
हाल ही में डीएम के निर्देश पर ड्रमंडगंज ट्रस्ट की 251 दुकानों का किराया बढ़ाया गया। बैठक में पालिका की 550 से अधिक दुकानों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। किराया वृद्धि किस आधार पर की जा रही है आदि पर चर्चा होने के बाद सर्व सम्मति से पालिका की दुकानों का किराया भी ड्रमंडगंज ट्रस्ट की दुकानों की भांति बढ़ाने पर सहमति दे दी गई।


गलत तरीके से जारी नक्शा होगा निरस्त
बैठक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/प्रभारी ईओ जेपीएस चौहान ने पालिका की जमीनों पर अवैध कब्जे के बाबत जानकारी की। उन्होंने अवैध कब्जे के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर हैरानी जताई। इस बीच सदस्य जगन्नाथ प्रिंस ने चीनी मिल रोड स्थित दो एकड़ विवादित भूमि के मामले में पालिका द्वारा एनओसी जारी करने का मामला उठाया। इस पर प्रभारी ईओ ने बताया कि गलत तरीके से जारी किए गए नक्शे के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed