फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Surat of one km portion of Sehgawan Nisra Road will be improved from 6.80 lakhs

Pilibhit News: 6.80 लाख से संवरेगी सहगवां निसरा रोड के एक किमी हिस्से की सूरत

Wed, 30 Aug 2023 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Surat of one km portion of Sehgawan Nisra Road will be improved from 6.80 lakhs
खस्ताहाल सड़क । संवाद
अमरिया। क्षेत्र के गांव सहगवां से निसरा रोड के एक किलोमीटर के हिस्से के नवीनीकरण का प्रस्ताव मंजूर कर शासन ने 6.80 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। लोक निर्माण विभाग जल्द ही काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में नगरिया से सहगवां तक सड़क का निर्माण करीब तीन माह पहले कराया गया था। इसी मार्ग पर पड़ने वाले गांव निसरा तक करीब एक किलोमीटर हिस्से में काम शेष रह गया था। इस हिस्से में सड़क काफी दयनीय हो गई थी। गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही थी। सड़क को लेकर गांव के लोगों ने कई बार मांग की थी। इस पर लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन स्तर से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 6.80 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। उम्मीद है कि सितंबर में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

00
दो अन्य सड़कों की भी मिली मंजूरी
क्षेत्र में ही इस सड़क के अलावा शासन की ओर से अमरिया-करगैना परेवा वैश्य मार्ग 6.70 से भूरखोनी पुल से दीनारपुर संपर्क मार्ग की सामान्य मरम्मत के लिए मंजूरी मिली है। करगैना नहर पटरी से पौटा संपर्क मार्ग भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अमरिया क्षेत्र में तीन सड़कों की मंजूरी मिलने के बाद बजट जारी कर दिया गया है। इनका टेंडर निकाला गया है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।- उदय नारायन, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed