फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Supply of 500 consumers was disrupted for six hours due to transformer explosion

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से छह घंटे बाधित रहीं 500 उपभोक्ताओं की आपूर्ति

Sun, 27 Jul 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 27 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Supply of 500 consumers was disrupted for six hours due to transformer explosion
पीलीभीत। ट्रांसफार्मर फुंकने से शहर में छह घंटे 500 उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। टीमें यहां से वहां पहुंचकर आपूर्ति सुचारु करने में लगी रही।
विज्ञापन

शहर के रामलीला फीडर के शरीफ खां चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे फुंक गया। जिससे इस ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब पांच सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही रात में ही विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी यहां की आपूर्ति को सुचारु नहीं किया जा सका। इसके बाद वहां नया ट्रांसफार्मर लगाकर यहां की सप्लाई को सुचारु किया जा सका। इसके अलावा शनिवार को शहर के केजीएन टू में फेस की समस्या होने से लोग परेशान रहे। सुबह दस बजे करीब अग्रवाल सभा की ओर तकनीकी खराबी के चलते यहां की आपूर्ति बाधित रही। शाम चार बजे शहर के रामस्वरूप पार्क के पास रखा 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में लो वोल्टेज की समस्या से यहां के उपभोक्ता परेशान हुए। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजनकुंज कॉलोनी, राजाबाग, नई बस्ती, तुलाराम, दूधिया मंदिर, रामवाटिका, राजीव कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में दिनभर बिजली कटौती का खेल जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed