{"_id":"6671e620778a9ab3740d9774","slug":"sunderkand-recitation-took-place-in-the-temple-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118074-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ
विज्ञापन
बीसलपुर। मठिया नाथ मंदिर में मंगलवार को देर शाम विश्व शांति सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया। लगभग दो घंटे चले कार्यक्रम का आरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष शिवराम गुप्ता, प्रबंधक प्रवीण नगाइच, अनुज मित्तल, संजय भारद्वाज, राकेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
--
मंदिर में सजाया गया संकीर्तन दरबार
बीसलपुर। राम जानकी मंदिर में मंगलवार की शाम बालाजी का संकीर्तन दरबार सजाया गया। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाला जी की पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया, हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर बाला जी की महिमा का बखान किया गया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी कार्यक्रम मंदिर के महंत दिनेश शंखधर के निर्देशन में संपन्न हुए। संवाद