फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suicide

प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर

Mon, 12 Apr 2021 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
suicide
घटनास्थल पर पड़े कपड़े और अन्य सामग्री - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर (पीलीभीत)। परिवार से शादी की रजामंदी न मिलने पर प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों चुपचाप घर से निकल गए और फिर एक खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर है। जिसे परिवार वालों ने एक निजी अस्पताल भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हजारा थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग पूरनपुर के रहने वाले बड़े भाई के 22 वर्षीय साले से था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, मगर परिवार वाले राजी नहीं थे। लड़की की शादी भी दूसरी जगह तय कर दी गई थी, जोकि 26 अप्रैल को होनी थी। इसी से आहत होकर प्रेमी युगल ने मरने की ठान ली। शनिवार शाम को दोनों परिवार को बिना बताये अपने-अपने घरों से निकल गए। कुछ देर बाद ही प्रेमी ने एक वीडियो लड़की के भाई के मोबाइल पर भेजा। इसमें वह युवती को सिंदूर लगा रहा था। यह देख खलबली मच गई। परिवार वाले पहले तो गांव के आसपास तलाशते रहे। फिर रविवार सुबह प्रेमी के घर पहुंचे। वहां प्रेमी के परिवार वालों ने रूद्रपुर उत्तराखंड में एक दावत में जाने की बात बताई। उधर, प्रेमी युगल ने लड़की के गांव के पास एक गेहूं के खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया था। सुबह करीब 11 बजे खेत पर पहुंचे मजदूरों ने दोनों को पड़ा देखा तो शोर मच गया। लड़की बेसुध हालत में थी, जबकि युवक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी पर लड़की के परिवार वाले कुछ ही देर में खेत पर पहुंच गए। आनन-फानन में निजी वाहन से ले जाकर लड़की को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ लल्लन सिंह हजारा और पूरनपुर पुलिस के साथ पहुंच गए। खेत से दो गिलास, कीटनाशक व पानी की खाली बोतल, खजूर का पैकेट, दोनों के मोबाइल, लड़की की चप्पलें, दुपट्टा बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिवार वालों और मजदूरों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

युवक-युवती के जहर खाने की सूचना मिली थी। दोनों रिश्तेदार हैं। उनमें प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार शाम से ही दोनों गायब थे, मगर पुलिस को कोई सूचना परिवार की ओर से नहीं दी गई थी। अब युवक की मौत होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस छानबीन कर रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है। - लल्लन सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed