फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suicide case

कई बार किए प्रयास, मगर शादी को राजी न हुए लड़की के घरवाले

Mon, 12 Apr 2021 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
suicide case
पूरनपुर (पीलीभीत)। जिंदगी भर साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके प्रेमी युगल को आपसी रिश्तेदारी की वजह से यह उम्मीद न थी कि उनके परिवार के लोग ही उन्हें समझ नहीं सकेंगे। अपनी शादी के लिए उन्होंने कई बार बात की। लड़के का परिवार मान भी गया, मगर लड़की के परिवार ने आपत्ति जता दी। वह भी लड़के की मां को दूसरी जाति के युवक के साथ रहने की बात पर। काफी जद्दोजहद के बाद भी जब परिवार नहीं माना और दूसरी जगह लड़की की शादी तय कर दी तो दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों और कुछ रिश्तेदारों के अनुसार दोनों परिवारों के आपस में संबंध ठीक थे। कोई झगड़ा-फसाद भी नहीं था। आपस में रिश्तेदारी होने की वजह दोनों का एक दूसरे का घर आना-जाना पहले से था। करीब ढाई साल से दोनों की मुलाकात प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई थी। दोनों एक दूसरे से शादी करने का मन बना चुके थे। कुछ महीने पहले शादी को लेकर परिवार से बात की गई। चूंकि दोनों एक ही जाति और आपस में पहले से रिश्तेदार से थे, तो लड़के का परिवार मान भी गया। दोनों की शादी कराने के लिए लड़की के घर जाकर बात भी की, मगर लड़की के घर वालों ने इनकार कर दिया। दरअसल, लड़के के परिवार की एक महिला काफी समय से दूसरी जाति के व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। अभी भी उसी संग रहती है। बस इसी पर लड़की के परिवार को ऐतराज था। इसे लेकर भी दोनों परिवारों के बीच कई बार बातचीत चली, मगर लड़की का परिवार रजामंद नहीं हुआ। इसी बीच लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। शादी की तिथि 26 अप्रैल है, जोकि नजदीक आ रही थी। इसी के चलते दोनों ने साथ मरने का फैसला लिया। मोबाइल पर दोनों की बातचीत होती रहती थी। शनिवार शाम को दोनों अपने घरों से निकल गए। फिर जहर खा लिया। युवक की जान चली गई, जबकि युवती की हालत नाजुक है। खास बात रही कि दोनों ने जहर खाने से पहले शादी की तरह सिंदूर लगाकर वीडियो बनाया। यह वीडियो प्रेमी ने प्रेमिका के भाई के मोबाइल पर देर शाम भेज दिया था। इसी के बाद परिवार दोनों की तलाश में जुट गया था। उधर, लड़का भी घर से दावत खाने जाने की बात कहकर निकल गया था।
विज्ञापन

बरामद सामान की होगी फॉरेंसिक जांच, निकलवाई जाएगी कॉल डिटेल
भले ही दोनों के परिवार की ओर से कोई आरोप अभी नहीं लगाया गया है। मगर पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है। खेत से बरामद लड़की का दुपट्टा, कीटनाशक की खाली बोतल समेत अन्य सामान को कब्जे में लिया है। उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। इसके अलावा कब्जे में लिए गए दोनों के मोबाइल की भी पड़ताल कराई जा रही है। दोनों की कॉल डिटेल भी निकलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हारकर जान देने का कदम उठा चुके कई प्रेमी युगल
पीलीभीत। परिवार का विरोध और प्यार पर पहरा लगने पर पहले भी कई प्रेमी युगल मौत को गले लगा चुके हैं। कई घटनाएं पूर्व में सामने आ चुकी हैं। अभी नौ दिन पहले ही दो अप्रैल को बिलसंडा क्षेत्र में नाबालिग प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। दोनों की शादी को परिवार राजी नहीं हो रहा था। हजारा क्षेत्र में हुई घटना में प्रेमी की मौत और प्रेमिका के गंभीर हालत में मिलने पर एक बार फिर पुराने मामले चर्चा में आ गए।

इससे पहले पिछले साल 18 सितंबर को दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर जगतपुर में सिपाही के बेटे और दो बच्चों की मां का शव अलग-अलग फंदे पर लटका मिला था। दोनों ने परिवार के शादी को राजी न होने पर जान दी थी। चार मई 2019 में जहानाबाद क्षेत्र के गांव उगनपुर निवासी 22 वर्षीय युवती और 24 वर्षीय युवक ने जान दे दी थी। दोनों के शव गांव से तीन सौ मीटर दूर जगदीशपुर के जंगल में जामुन के पेड़ पर एक ही रस्सी से बने दो फंदों पर लटके मिले थे। यह दोनों दो मई की रात से गायब थे। 13 मार्च 2019 को बरखेड़ा क्षेत्र के जगीपुर गांव में 30 साल के युवक और 22 साल की युवती ने एक ही साड़ी से बने दो फंदों पर लटककर जान दे दी थी। एक दूसरे से शादी न होने को ही खुदकुशी की वजह बताते हुए सुसाइड नोट छोड़ा था। 29 मार्च 2019 को हजारा क्षेत्र में 11वीं में पढ़ने वाले प्रेमी युगल ने खुदकुशी की थी। छात्र का शव पशुशाला में प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटका मिला था, जबकि छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी थी। 22 अक्तूबर 2018 को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अलकथान गांव में प्रेमी युगल ने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed