{"_id":"5ec2bf3c8ebc3e9031065bb3","slug":"suicide-case-pilibhit-news-bly4062756107","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला सेवानिवृत्त दरोगा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला सेवानिवृत्त दरोगा का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। सेवानिवृत्त दरोगा का शव कमरे में छत के कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। परिवार वालों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इसमें सभी ने खुदकुशी का अंदेशा जताया, मगर वजह कोई नहीं बता सका। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
थाना क्षेत्र के रम्पुरा नत्थू गांव निवासी भोला सिंह पुलिस विभाग में दरोगा पद पर नवंबर 2019 को मेरठ जिले से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से गांव स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा अमित गंगवार परिवार समेत पड़ोस के मकान में रहता है, जबकि छोटा बेटा ललित अपने परिवार संग नवाबगंज (बरेली) में रह रहा है। शाम करीब पांच बजे अमित का पांच साल का बेटा आरेंद्र बाबा भोला सिंह के कमरे में पहुंचा। यहां भोला सिंह का शव मकान के एक कोने में कुंडे पर प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। बच्चे ने शोर मचाया तो परिवार वाले और ग्रामीण भी जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उताराकर कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हुआ।
इस पर परिवार वालों और ग्रामीणों से संपर्क किया, मगर कोई वजह नहीं बता सका। पुत्रवधू सबिता ने बताया कि सुबह 11 बजे ससुर भोला सिंह को खाना देने के लिए गई थीं। उस वक्त भी उन्होंने कोई बात नहीं की। वह रोज की तरह खाने का टिफिन रखकर वापस आ गई। दोपहर तीन बजे चाय रखने गईं थी तो ससुर खड़े थे। इसी के बाद पांच बजे उन्होंने ही चाय का कप लाने के लिए बेटे आरेंद्र को भेजा था, तो उसे शव लटका मिला।