{"_id":"637fc6422d650f591f052704","slug":"suger-mill-pilibhit-news-bly5048822186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मिल को घाटे से उबारने के लिए एथनॉल प्लांट लगवाने की कोशिश होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मिल को घाटे से उबारने के लिए एथनॉल प्लांट लगवाने की कोशिश होगी
विज्ञापन
बीसलपुर। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिल के राज्यमंत्री संजय गंगवार ने बृहस्पतिवार को किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बीसलपुर मिल लगभग छह अरब के घाटे में चल रही है। घाटे से उबारने के लिए मिल परिसर में एथनॉल का प्लांट लगवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि गांव नौगमिया के दो गन्ना क्रय केंद्रों में से एक केंद्र को बजाज चीनी मिल बरखेड़ा से हटवाकर डालमिया शुगर मिल निगोही से संबद्ध करवा दिया गया है। गांव के दूसरे केंद्र को भी बहुत जल्द निगोही मिल से संबद्ध करवाया जाएगा।
इससे पहले मिल परिसर में पंडित बाबूराम शर्मा ने विधि-विधान से हवन कराया। हवन में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार बतौर यजमान मौजूद रहे। उसके बाद राज्यमंत्री ने मिल गेट स्थित क्रय केंद्र पर सबसे पहले गन्ना लेकर आए गांव अमरा करोड़ निवासी किसान रामचंद्र के बैलों की पूजा की, बैलों पर झूलें ओढ़ाईं, फिर गुड़ खिलाया। इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर आए इसी गांव के मेवाराम के ट्रैक्टर की भी पूजा की। दोनों किसानों को इनाम भी दिया। बाद में केन कैरियर में गन्ना डाला। अंत में राज्यमंत्री ने स्टार्टर का बटन दबाकर पेराई सत्र शुरू कर दिया। उन्होंने मिल के अतिथि गृह में लोगों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनका अतिशीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों के अलावा एसडीएम आरके राजवंशी, सीओ मनोज यादव, और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार भी मौजूद थे।