{"_id":"64fb643fc6556b00af0e09c6","slug":"sugarcane-fell-due-to-rain-with-storm-paddy-benefited-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3856-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आंधी के साथ हुई बारिश से गिर गया गन्ना, धान को हुआ लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आंधी के साथ हुई बारिश से गिर गया गन्ना, धान को हुआ लाभ
Fri, 08 Sep 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बारिश और हवा से झुका गन्ना । संवाद
पीलीभीत। बृहस्पतिवार रात अचानक मौसम में बदलाव आ गया। आंधी चली और इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से धान की फसल को लाभ हुआ है, लेकिन गन्ना खेतों में गिर गया हैै। सुबह मौसम साफ होने पर किसानों ने गन्ने को बांधना शुरू कर दिया।
कई दिनों से बारिश न होने से किसान धान की फसल की सिंचाई को लेकर चिंतित थे। बारिश के अभाव में फसल सूख रही थी। बीमारी भी लगने लगी थी। बुधवार को मौसम में कुछ बदलाव आया और बादल घिर आए, लेकिन बारिश नहीं हुई। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एकाएक काले बादल छा गए और आंधी आ गई।
आंधी के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से किसानों ने राहत महसूस की। कुछ देर बाद आंधी थमी तो बारिश और तेज हो गई। करीब पौन घंटा तक बारिश होती रही। इससे मौसम ठंडा हो गया। बारिश से धान को लाभ हुआ है, लेकिन गन्ने की फसल खेतों में गिर गई है। इससे उसमें नुकसान की आशंका है। हालांकि शुक्रवार सुबह मौसम साफ होने पर किसान गन्ने को सीधा कर बांधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
00
और दो दिन हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। इससे धान की फसल को खासा लाभ होगा। वहीं गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया बृहस्पतिवार की रात करीब पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है। कुछ स्थानों पर गन्ने की फसल गिर गई है।