{"_id":"65dcc7bb615ce967c50950c7","slug":"sugarcane-farmers-upset-due-to-duty-in-officers-examination-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112600-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अधिकारियों की परीक्षा में ड्यूटी होने से गन्ना किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अधिकारियों की परीक्षा में ड्यूटी होने से गन्ना किसान परेशान
विज्ञापन
नहीं हो पा रहा समय से समस्याओं का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। गन्ना विभाग के दोनों स्थानीय अधिकारियों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लग जाने के कारण गन्ना किसानों की समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा को बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज और गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद दुबे को निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इन दोनों अधिकारियों को आवंटित परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में जाना पड़ता है। इस वजह से अधिकारी अपने कार्यालय में अपेक्षित समय नहीं दे पाते हैं।
तमाम किसान गन्ने की खेती से संबंधित समस्याएं लेकर इन अधिकारियों के कार्यालय में आते हैं और घंटो भटकने के बाद मायूस होकर लौट जाते हैं। गन्ना समिति के सचिव के पास तो सहकारी गन्ना विकास समिति पूरनपुर का भी अतिरिक्त कार्यभार है। इस वजह से पूरनपुर क्षेत्र के गन्ना किसानों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
इस बावत उपजिलाधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि दोनों अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करने के बाद समय निकालकर गन्ना किसानों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।