{"_id":"c1d2e9ecfd8a2ea661eca093b8611af6","slug":"sugarcane-farmers-college-the-principal-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य को हटाया
Purnpur
Updated Mon, 11 Jan 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में सहयोग न करने पर जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा को प्राचार्य पद से हटा दिया है। जांच होने तक डॉ. सुधीर शर्मा को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समिति के संचालक और पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने गन्ना कृषक महाविद्यालय प्राचार्य और प्रबंधक पर मिलीभगत कर अवैध नियुक्तियां करने, मिट्टी भराव, फर्नीचर खरीद आदि में गोलमाल करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने इन आरोपों की शिकायत शासन से कर जांच की मांग की थी। शासन के आदेश पर डीएम द्वारा गठित जांच टीम ने मामले की जांच शुरू की। उधर मामले की जांच एडीएम भी कर रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने बताया कि प्राचार्य ने कैश बुक आदि रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराए। जांच में सहयोग न करने पर प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा को पद से हटा दिया गया है। जांच पूरी होने तक प्रवक्ता डॉ. सुधीर शर्मा को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन