{"_id":"6ab18d8f26163097bb07b0e9","slug":"sugar-prices-rise-government-ignores-sugarcane-pricing-vijendra-singh-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-169304-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी का भाव बढ़ा, गन्ना मूल्य पर सरकार का ध्यान नहीं : विजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी का भाव बढ़ा, गन्ना मूल्य पर सरकार का ध्यान नहीं : विजेंद्र सिंह
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते किसान यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
पीलीभीत के मंडी पहुंचे किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सरकार पर गरजे
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार चीनी पर तो दाम बढ़ा सकती है, लेकिन किसानों की मेहनत से लगाए गन्ने की कीमत नहीं बढ़ाने का विचार कर रही है, जबकि अन्य फसलों पर किसान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बाजार मूल्य से काफी कम होता है। ऐसे में किसानों को बाजार में शोषण भी होता है व उनको मजबूरी में बाजार में अपना कर्ज उतारने के लिए अपनी फसल बेचनी पड़ती है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय मंडी में मासिक पंचायत बैठक आयोजित की गई, जिसको संबोधन करने पहुंचे भाकियू टिकैत के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव का जोरदार किसानों ने मंडी में फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके उपरांत किसान नेता सतविंदर सिंह कहलो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, कि यूनियन को प्रशासन की ओर से किसानों के शोषण की कई शिकायतें आ रही हैं, सरकार लगातार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। इसको लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान धर्मेंद्र चौहान, यशपाल सिंह, जसराज सिंह, बलजीत सिंह, प्यारेलाल वर्मा, अरुण गंगवार, पूरनलाल वीरपाल आदि मौजूद रहे। संवाद