{"_id":"589492f94f1c1b2f3de846f7","slug":"sugar-mill-worker-s-account-flown-25-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल कर्मी के खाते से 25 हजार रुपये उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल कर्मी के खाते से 25 हजार रुपये उड़ाए
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाजों ने चीनी मिल कर्मी के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सफौरा निवासी जयंती प्रसाद बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर में टर्नर के पद पर तैनात हैं। उनका भारतीय स्टेट बैंक बिलसंडा में खाता है। पिछले दिनों नोटबंदी के दौरान उनका एटीएम कार्ड खो गया था, जिसका अभी तक पता नहीं लग सका। गुरुवार को उनके खाते से जालसाज ने कई बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। इसकी जानकारी बैंक जाकर दी गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। पीड़ित मिलकर्मी ने शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन