फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugar mill worker dies in road accident

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार चीनी मिल कर्मी की मौत

Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill worker dies in road accident
पूरनपुर। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार गोला चीनी मिल के कर्मचारी की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 9: 30 बजे असम हाईवे के बंडा चौराहा के समीप हुई।
विज्ञापन

बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव कौशल्या निवासी तुषार (25) पीलीभीत से बाइक से गोला चीनी मिल ड्यूटी करने जा रहा था। पीलीभीत की एलएच चीनी मिल में उसके पिता अमरदीप तैनात हैं। असम हाईवे के बंडा चौराहा पर सामने से आए डीसीएम सवार ने तुषार की बाइक को टक्कर मार दी। तुषार को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। जिला अस्पताल से मेमो से मिली सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने जिला मुख्यालय पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed