{"_id":"63655edbb193bf2fd44472d4","slug":"sugar-mill-pilibhit-news-bly502813035","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता के गलियारों और शासन तक चीनी मिल प्रकरण की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता के गलियारों और शासन तक चीनी मिल प्रकरण की गूंज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार पर एलएच शुगर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक की तरफ से घर बुलाकर धमकी देने व कॉलर पकड़कर घसीटने के आरोप लगाने का मामला तूल पकड़ गया है। मामला शासन और सत्ता के गलियारों तक सुर्खियों में है।
इस मामले को एलएच शुगर फैक्टरी का प्रबंधतंत्र जहां यूपी चीनी मिल एसोसिएशन में ले गया है। वहीं राज्यमंत्री ने प्रबंधक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इन सबके बीच डीएम ने चीनी मिल प्रबंधक से पूरे मामले की जानकारी ली है, साथ ही आश्वासन दिया है कि मिल चलाने में कोई व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा।
एलएच शुगर फैक्टरी के प्रधान प्रबंधक (गन्ना) केबी शर्मा ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता कर गन्ना राज्यमंत्री पर घर बुलाकर कॉलर पकड़कर खींचने व धमकी देने का आरोप लगाया था। प्रबंधक ने राज्यमंत्री पर 70 सेंटर न देने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। मामला अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी तक पहुंच गया है। मिल के प्रबंधक आशीष गुप्ता ने बताया कि यूपी चीनी मिल एसोसिएशन में यह मामला रखा गया है। इसके अलावा जहां-जहां शिकायत की जानी चाहिए थी, की गई है। फिलहाल वे लोग शांत हैं। सरकार की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने बताया कि वह अभी हिमाचल प्रदेश में चुनाव में लगे हैं। इस संबंध में वह उचित जगह पर अपना पक्ष रख चुके हैं। लौटकर आने पर आरोप लगाने वाले प्रबंधक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। यहां बता दें राज्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां तक कहा था कि एक सांसद और प्रदेश स्तरीय नेता ने यह साजिश रची है।