फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Success was achieved through hard work, Terai became proud

Pilibhit News: श्रम से कामयाबी पाई, गौरवान्वित हुई तराई

Tue, 31 Dec 2024 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 31 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Success was achieved through hard work, Terai became proud
अनीता गंगवार।
पीलीभीत। खट्टी-मीठी यादों के बीच वर्ष 2024 विदा होगा। याद आएंगे वे पल जिन्होंने हमें गर्व का अहसास कराया। ऐसी प्रतिभाएं जिन्होंने श्रम से कामयाबी पाई। कोई खेलों में चमका तो किसी ने गायन और शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाया। कई लोगों ने खेतीबाड़ी में भी कमाल किया। उपलब्धि से इन्होंने शहर की शान में भीचार चांद लगाए। आइए मिलते हैं 2024 में उभरकर सामने आई पीलीभीत की इन्हीं बेमिसाल हस्तियों से...
विज्ञापन



प्रदेशस्तर पर बढ़ाया जिले का मान
फोटो: 23
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने करने पर साल भर जोर दिया जाता रहा। इसके लिए शासन के निर्देश पर निपुण परीक्षा भी कराई गई। इसमें कई स्कूलों में सफल प्रयास भी किए गए। विद्यालय के निपुण होने पर प्राथमिक विद्यालय रूपपुर कमालू की शिक्षिका अनीता गंगवार को राज्यस्तर पर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

0000
खेल में छात्राओं ने दिखाया दम
फोटो: 24
खेल के क्षेत्र में जिले की छात्राएं भी पीछे नहीं रहीं। कई खेलों में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया। बिलसंडा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल मीरपुर हररायपुर की कक्षा आठ की छात्रा अक्षरा कुशवाहा ने जूडो और ताईक्वांडो में राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया। कई मेडल भी जीते। छात्रा ने परिषदीय स्कूलों का कद बढ़ाने के साथ ही जनपद को भी सम्मान दिलाया। विभागीय स्तर पर भी छात्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
मजदूर के बेटे ने वाॅलीबॉल में जीता गोल्ड
फोटो: 25
नगरिया गांव निवासी विजय मंडल ने गरीबी को राह का रोड़ा नहीं बनने दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी उन्होंने वाॅलीबॉल के शौक को मरने नहीं दिया। बीसलपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ाई करने के साथ ही उन्होंने गांधी स्टेडियम में अभ्यास के लिए प्रवेश लिया। शारीरिक शिक्षक प्रशांत शुक्ला के निर्देशन में लगातार अभ्यास किया। बेहतर प्रदर्शन के बल पर पहले मंडल और फिर प्रदेश टीम में उनका चयन हुआ। इसके बाद बनारस में हुई राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विजय मंडल ने बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतकर पीलीभीत का कद बढ़ाया।
000
क्षितिज ने अपनी आवाज से देश में बिखेरा जलवा
फोटो: 26
शहर निवासी राजेश सक्सेना के 14 वर्षीय पुत्र क्षितिज सक्सेना ने अपनी आवाज के बल पर जनपद को देश में सम्मान दिलाया। सुपर स्टार सिंगर सीजन में क्षितिज ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी। पिता राजेश बताते हैं कि क्षितिज को छह साल की उम्र से ही गाने का शौक था। उन्होंने भी इस ओर ध्यान दिया। इस साल क्षितिज ने मेनहत कर देश के बड़े मंच पर नाम कमाया। क्षितिज कक्षा नौ के छात्र हैं।
0000
गन्ना उत्पादन में स्थापित किए नए आयाम
फोटो: 27
गन्ने के बेहतर उत्पादन में बराही गांव निवासी प्रगतिशील किसान सुखदीप सिंह लाठी ने नए आयाम बनाए। ट्रेंच, वर्टीकल और रिंग पिट विधि से गन्ने की बोआई की। सह फसलों के तौर पर मटर का उत्पादन भी किया। प्रति एकड़ 750 से 900 क्विंटल तक गन्ने की पैदावार की गई। उपज बढ़ाकर अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने। इसपर किसान को लखनऊ और कानपुर में कई बार सम्मानित भी किया गया।

000
बाघ मित्र अतुल ने कार्यों से पाई सुर्खियां
फोटो: 28
वन्यजीवों से प्रेम करने वाले माधोटांडा निवासी कुंवर अतुल सिंह बाघ मित्र से जुड़े। इसके बाद ही वह मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के प्रयासों में जुट गए। कई अभियान में भी अतुल सिंह का कार्य सराहनीय रहा। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से उनके कार्यों को काफी सुर्खियां दी गईं। यहीं वजह रही कि जनपद पीलीभीत में बाघ मित्रों के कार्यों की मन की बात कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की। बाघ मित्रों के कार्यों से जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में भी कमी आई है।

अनीता गंगवार।

अनीता गंगवार।

अनीता गंगवार।

अनीता गंगवार।

अनीता गंगवार।

अनीता गंगवार।

अनीता गंगवार।

अनीता गंगवार।

अनीता गंगवार।

अनीता गंगवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed