{"_id":"5909d1664f1c1b0b3944152b","slug":"submit-mp-s-work-plan-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में जमा करें सांसद आदर्श ग्राम की कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में जमा करें सांसद आदर्श ग्राम की कार्ययोजना
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 03 May 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा घोषित जिले के दूसरे सांसद आदर्श गांव के प्रति अधिकारी कितने गंभीर हैं यह पंडऱ्ाी गांव के विकास की तैयारियों को देखकर लगाया जा सकता है। सीडीओ की समीक्षा में कई विभागों ने अब तक कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं की इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने दो दिन में कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री एवं जिले की सांसद मेनका गांधी ने मरौरी ब्लाक की ग्राम पंचायत पंडऱी को जिले का दूसरा सांसद आदर्श गांव घोषित किया था। इसके बाद सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने सभी विभाग के अधिकारियों की बैठक कर गांव में भ्रमण कर दो मई तक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सीडीओ ने कार्य योजना प्रस्तुत करने एवं चर्चा करने को समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकांश अधिकारियों ने अपनी कार्य योजना प्रस्तुत कर दी लेकिन डीपीआरओ, पीडब्ल्यूडी, डीएसओ, आरईएस एवं बीएसएनएल की ओर से कोई योजना प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बीडीओ मरौरी सुनील कुमार ने बताया कि उनके द्वारा किया जा रहा डोर टू डोर सर्वे भी लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। दो दिन में सर्वे पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में सीडीओ के अलावा पीडी आरबी भास्कर, जिला अल्पसख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, परियोजना अर्थशास्त्री जेसी जोशी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन