{"_id":"57069f334f1c1b5b18c81417","slug":"students-with-diabetes-rescue-s-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को मधुमेह से बचाव के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को मधुमेह से बचाव के बताए तरीके
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
बैठक।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में बेनहर पब्लिक स्कूल व ब्राइट लाइन एकेडमी में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और मधुमेह की रोकथाम के उपाय की जानकारी दी गई।
बेनहर पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में शिक्षिका प्रीति शर्मा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है। इस वर्ष की थीम मधुमेह की रोकथाम है। मधुमेह से बचने के लिए हमें अपने वजन, व्यायाम व आहार पर ध्यान देना होगा। बसायुक्त भोजन व फास्टफूड आदि से परहेज करना चाहिए। प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने डब्ल्यूएचओ के उद्देश्यों के बारे में बताया। इस मौके पर करश्मिा सैहमी, गुरदित्त सैहमी, सुरभि मेहरोत्रा, संगीता दुग्गल, मनप्रीत सिंह, मीतू शर्मा, आदिल खान आदि मौजूद रहे। उधर, ब्राइट लाइन एकेडमी में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य दिवस के बारे में बताया। कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को मधुमेह की रोकथाम व उपाय के बारे में जागरूक करना है। विद्यार्थियों को जंकफूड से दूर रहने की सलाह दी गई। इस दौरान ड्राइंग व क्रासवर्ड एक्टीविटी भी हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन व्यायाम करने व स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने का आहवान किया। इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।