{"_id":"09f669ad84e3141295713129ffdb873d","slug":"students-waved-the-flag-in-bulandshahr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूरीदेवी कॉलेज की छात्राओं ने बुलंदशहर में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूरीदेवी कॉलेज की छात्राओं ने बुलंदशहर में लहराया परचम
पीलीभीत।
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में बुलंदशहर में
विज्ञापन
हुई प्रांतीय प्रतियोगिता में अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर
इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा।
बुलंदशहर के लालता प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज में 24 अक्तूबर से तीन दिवसीय प्रांतीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रज व मेरठ प्रांत की छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय ने बताया कि बाल वर्ग की रामचरित मानस प्रतियोगिता में शामिल शुभि, कनिका, सोनल ने प्रथम, भाषण में स्नेहा ने तृतीय, किशोर वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में नैंसी, गरिमा ने पहला, एकल अभिनय में गरिमा व भाषण में रिया रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग में पल्लवी जैसवार ने तीसरा स्थान पाया।
इसके अलावा छात्राओं ने बौद्धिक मंच, नाटक मंचन आदि में भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि 19 छात्राओं का दल शिक्षिका मीरा सक्सेना, आभा सक्सेना, रेशू जायसवाल के नेतृत्व में रवाना हुआ था।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।