फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students of class one and two will read NCERT books in basic schools

Pilibhit News: बेसिक स्कूलों में कक्षा एक और दो के छात्र पढ़ेंगे एनसीईआरटी की किताबें

Sun, 21 Jul 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Students of class one and two will read NCERT books in basic schools
प्राथमिक विद्यालय टाह पौंटा में पुस्तकें बांटते बीएसए।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए शासन ने इस बार एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू किया था। इसके तहत पहले चरण की किताबों को भेजा गया था। सत्यापन के बाद अब पुस्तकों का वितरण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र में कक्षा तीन से आठ के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों की खेप आने के बाद शत प्रतिशत वितरण करा दिया गया था। कक्षा एक और दो के लिए किताबें नहीं आ सकी थीं। कारण था कि शासन ने इस सत्र से इन कक्षाओं के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू किया था। जुलाई की शुरुआत होते ही कक्षा एक और दो के लिए पुस्तकों का आना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

जिले में इन कक्षाओं में पंजीकृत 25 हजार विद्यार्थियों के सापेक्ष 1.37 लाख पुस्तकों को भेजा गया है। इनका सत्यापन भी करा दिया गया। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्राथमिक स्कूल टाह पौटा पहुंचकर पुस्तकों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से मेहनत के साथ पढ़ाई करने की अपील की। बीएसए ने बताया कि जिले में सभी पुस्तकें आ गई हैं। शिक्षकों को छात्रों को निपुण बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed