फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students of class 1-2 are studying from old books, new books not found

Pilibhit News: पुरानी किताबों से पढ़ रहे कक्षा एक-दो के विद्यार्थी, नहीं मिलीं नई किताबें

Wed, 17 Apr 2024 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Students of class 1-2 are studying from old books, new books not found
वाहन से उतारे जा रहे पुस्तकों के बंडल । फाइल फोटो
- जिले के 1499 परिषदीय स्कूलों के लिए अब तक आईं है 15.81 लाख किताबें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले के बेसिक स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को अब तक नई किताबेें नहीं मिली हैं। उन्हें पुरानी किताबों से ही पढ़ाया जा रहा है। विभाग कक्षा तीन से आठ तक के सभी छात्रों को पुस्तकें वितरित हो जाने का दावा कर रहा है। वितरण के लिए जिले में 15.81 लाख किताबें आईं थीं।
नए सत्र के पहले ही दिन परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को नई किताबें देने के आदेश जिले में कागजों पर तो पूरे कर दिए गए, लेकिन यह सभी कक्षा के छात्रों पर लागू नहीं हो सका है। जिले में कक्षा एक और दो के छात्रों के लिए किताबों की खेप अब तक नहीं आ सकी है। इन कक्षाओं के छात्रों को इस बार कौन सी पुस्तकें दी जाएगी। यह मामला अभी शासन में लटका है।
विज्ञापन

इसके चलते स्कूल में इन कक्षाओं के छात्रों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाया जा रहा है। इधर जिले में दूसरी खेप में करीब साढ़े तीन लाख किताबें और भेजी गई थीं। ताकि कक्षा तीन से आठ तक के सभी छात्रों को पुस्तकें मिल सकें। किताबें आने के बाद सत्यापन कराकर उनको ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से संकुल स्तर पर पहुुंचाने के बाद छात्रों में वितरण करवाया गया है। जिम्मेदारों का कहना है कि दूसरी खेप आने के बाद कक्षा तीन से आठ तक के सभी छात्रों को किताबें मिल गई है। कोई भी छात्र किताबों से वंचित नहीं रह गया है।

.......
फैक्ट फाइल
15.81 लाख आईं है जिले में किताबें
1.98 लाख है जिले में बेसिक स्कूलों के छात्रों की संख्या
1499 जिले में हैं बेसिक शिक्षा के स्कूल
.........
कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों को शत प्रतिशत किताबें बांट दी गई है। कक्षा एक और दो को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। उनको किताबेें नहीं मिल सकी हैं। - अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed