{"_id":"66d85a8acb2e9b67b2073a66","slug":"students-got-to-know-about-the-schemes-related-to-agriculture-department-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121970-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विद्यार्थियों ने जानी कृषि विभाग से जुड़ी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विद्यार्थियों ने जानी कृषि विभाग से जुड़ी योजनाएं
विज्ञापन
पीलीभीत के कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचे कंपोजिट विद्यालय भंगा मोहम्मद के स्कूली बच्चे व मौजूद
अमरिया। तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भंगा मोहम्मद गंज के बच्चों ने कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र टांडा विजैसी न्यूरिया का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को वहां मौजूद कृषि वैज्ञानिक ने कई जानकारियां दी।
भ्रमण के दौरान शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसएस ढाका ने कृषि विभाग में संचालित हो रही योजनाओं, मौसम विज्ञान, वर्षा की स्थिति, जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने कृषि वैज्ञानिक से प्रश्न भी पूछे, जिनका उत्तर दिया गया। वर्षा का जल संचय, कृषि प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग आदि के बारे में उन्होंने बताया।
एसएस ढाका का कहना था कि शहर का पानी शहर में, गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में ही रहे। हमें इस प्रकार की व्यवस्था को तैयार करना है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा के जल का संचयन और उसके भूगर्भ को रिचार्ज करें। बच्चों ने कृषि विज्ञान केंद्र पर ड्रिप और बौछार के माध्यम से सिंचाई का मॉडल देखा और वहां पर ऑर्गेनिक वर्मी कंपोस्ट खाद, मुर्गी पालन और सब्जियों की पौधशाला का अवलोकन किया। इस मौके पर शिक्षक खेमपाल सिंह सहित संस्थान का स्टाफ मौजूद रहा ।