{"_id":"67e1ab0ae717cd315008f327","slug":"students-gave-their-exams-sitting-on-the-open-groundsend-feedbackside-panelshistorysavedtranslation-results-available-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-132939-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विद्यार्थियों ने खुले में जमीन पर बैठकर दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विद्यार्थियों ने खुले में जमीन पर बैठकर दी परीक्षा
Tue, 25 Mar 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
ग्राम भैसाहा गवालपुर प्राथमिक विद्यालय में खुले में जमीन पर बैठकर परीक्षा देते बच्चे।संवाद
- फोटो : हत्यारोपी पत्नी, प्रेमी व शूटर को सदर कोतवाली में लाती पुलिस।
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने के दावे कागजों पर ही हैं। फर्नीचर के नाम पर जिले में लाखों रुपये का बजट खर्च होने के बाद भी सोमवार को कई विद्यालयों में बच्चे जमीन पर बैठकर परीक्षा देते नजर आए।
अमरिया, बिलसंडा, बीसलपुर, पूरनपुर और बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों में विद्यार्थियों को फर्नीचर नहीं मिल पाया। बरखेड़ा ब्लॉक के भैंसहा ग्वालपुर स्कूल में बच्चों को कमरों के बाहर खुले में जमीन पर बिठाया गया था।
स्कूल प्रबंधन ने फर्नीचर उपलब्ध न होने की बात कहकर किनारा किया। हालांकि बच्चों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं मुहैया कराई गईं। शहर के प्राथमिक विद्यालय तखान में भी फर्नीचर की व्यवस्था नजर नहीं आई।
विज्ञापन
कई जगह शिक्षक नदारद
फोटो : 1
बीसलपुर। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन नगर के दुबे प्राथमिक विद्यालय में फर्नीचर न होने के कारण 165 बच्चों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। प्रधानाध्यापक सौरभ सदन वाजपेयी ने बताया कि विद्यालय को विभागीय स्तर से अभी फर्नीचर मिल नहीं पाया है। हालांकि, उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। नगर के दूसरे प्राथमिक विद्यालय में कोई शिक्षक न होने के कारण शिक्षामित्र शशिबाला ने परीक्षा कराई। संवाद
शिक्षक के छुट्टी पर जाने से बिगड़ी व्यवस्था
अमरिया। कंपोजिट विद्यालय कैंचू टांडा में फर्नीचर न होने से कक्षा एक से पांच तक के 111 बच्चों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। प्रधानाध्यापक राहुल कुमार ने बताया कि विद्यालय में दो अध्यापक हैं। सोमवार को एक अध्यापक के छुट्टी पर जाने के कारण अकेले इतने बच्चों को संभालने में काफी दिक्कत हुई। बताया उत्तर पुस्तिका स्वयं खरीद कर बच्चों को दी गईं। इसका भुगतान विभाग से बाद में मिल जाएगा। संवाद
धूप में परेशान हुए
बरखेड़ा। प्राथमिक विद्यालय भैंसहा ग्वालपुर में कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों ने खुले में पट्टी पर बैठकर परीक्षा दी। खुले में होने की वजह से धूप ने बच्चों को परेशान किया। बिलसंडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जादोपुरनत्था और प्राथमिक विद्यालय बिलसंडा-एक में भी छात्रों ने जमीन पर बिछी दरी पर बैठकर परीक्षा दी। घुंघचाई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर ता. घुंघचाई में भी बच्चे जमीन पर बिछी दरी पर बैठे नजर आए। उच्च प्राथमिक विद्यालय जहानाबाद में कुछ बच्चे बेंच तो कुछ जमीन पर बैठकर परीक्षा देते नजर आए। दियोरिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भगवतीपुर में भी कुछ बच्चों ने जमीन पर बैठकर परीक्षा दी। संवाद

ग्राम भैसाहा गवालपुर प्राथमिक विद्यालय में खुले में जमीन पर बैठकर परीक्षा देते बच्चे।संवाद- फोटो : हत्यारोपी पत्नी, प्रेमी व शूटर को सदर कोतवाली में लाती पुलिस।