फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student molested, firearm shown in college campus for protesting

छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर कॉलेज परिसर में दिखाया तमंचा

Wed, 11 May 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Student molested, firearm shown in college campus for protesting
बरखेड़ा/पीलीभीत। कॉलेज जाते समय डी-फार्मा की छात्रा से छेड़खानी और विरोध करने पर कॉलेज परिसर में घुसकर तमंचा दिखाकर धमकी दी गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह डी-फार्मा की छात्रा है। घर से करीब सात किलोमीटर दूर कॉलेज जाते और आते समय बरखेड़ा निवासी प्रदीप सक्सेना उसका पीछाकर परेशान करता है। विरोध करने पर भी नहीं मानता था। सात मई को आरोपी पीछा करते हुए कॉलेज परिसर में पहुंच गया। परिसर के अंदर ही तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

परिवार वालों को बताने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। घटना रविवार को करीब पौने दो बजे की है। पुलिस ने सोमवार को छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर शाम करीब छह बजे आरोपी प्रदीप सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर ली। पुलिस ने रात में ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को बरखेड़ा एसओ उदयवीर सिंह ने फोर्स के साथ आरोपी के घर दबिश देकर उसको गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन पर लगा सवालिया निशान- छात्रा से आए दिन छेड़खानी करने और कॉलेज कैंपस में तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के बाद भी कॉलेज प्रशासन नहीं जागा। छात्रा ने घर जाकर परिवार को जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के पिता ने थाने पहुंचकर अगले दिन नौ मई को रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे कॉलेज प्रशासन पर भी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान लग गया है।

पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल - छात्रा से छेड़खानी के मामले में भले ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 18 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हो, मगर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले सरेराह गजरौला थाना क्षेत्र में युवती के साथ दिन दहाड़े छेड़खानी की घटना हो चुकी है। महिला अपराध की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed