{"_id":"5d1f50268ebc3e3cf86008ae","slug":"student-dled-pilibhit-news-bly367439540","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट के निष्कासित छात्र भी हुए परीक्षा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट के निष्कासित छात्र भी हुए परीक्षा में शामिल
विज्ञापन
बीसलपुर। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को डीएलएड 2017 के छात्रों की तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। इसमें डायट से निष्कासित पांच छात्रों को भी शामिल किया गया।
प्राचार्य पीआर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को डायट में डीएलएड 2017 के प्रशिक्षणार्थियों की तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। इलाहाबाद के परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के निर्देश पर परीक्षा में डायट के निष्कासित छात्र केशव वर्मा, राजकिरन, अंकित कुमार, राहुल कुमार और संजय कुमार को भी शामिल कर लिया गया। निष्कासित छात्रों को शामिल कर लेने के बाद परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। डायट में स्टाफ कम होने पर परीक्षा संपन्न कराने के लिए शफी डिग्री कॉलेज से पांच शिक्षक बुलाए गए थे। एक पखवाड़ा पूर्व यह परीक्षा निष्कासित छात्रों के विरोध के चलते स्थगित कर दी गई थी।