फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Street lights will be installed in villages adjoining the forest border

Pilibhit News: जंगल सीमा से सटे गांवों में लगाई जाएंगी स्ट्रीट लाइटें

Thu, 29 Aug 2024 04:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Street lights will be installed in villages adjoining the forest border
पीलीभीत। पीटीआर के जंगल से सटे संवेदनशील गांवों में अब मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं रोकने के लिए स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी। प्रदेश सरकार की पहल के बाद सीएसआर फंड के जरिये स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इससे पीटीआर से सटे 700 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। हालांकि अफसरों का कहना है कि 200 गांव में पहले ही लाइट लगवा दी गईं थी।
विज्ञापन


73 हजार वर्ग हेक्टेयर में फैले पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे करीब 700 गांव है। इन गांवों की सीमा में अक्सर बाघ समेत अन्य वन्य जीवों की चहलकदमी बनी रहती है। इनमें से कई गांव ऐसे हैं जो मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर अति संवेदनशील माने जाते हैं। इनमें कलीनगर और न्यूरिया क्षेत्र के गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

इन गांव में बाघों की चहलकदमी के चलते संघर्ष की घटनाएं भी बनी रहती हैं। पूर्व में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इधर मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल शुरू की। इसके लिए सीएसआर फंड के जरिये जंगल सीमा से सटे संवेदनशील गांवों में स्ट्रीट लाइट लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। जिसके चलते पीलीभीत में भी व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि संवेदनशील गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य शीघ्र ही की शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed