फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stay found on demolition order of Panchayat Bhavan

Pilibhit News: पंचायत भवन के ध्वस्तीकरण आदेश पर मिला स्टे

Fri, 26 Apr 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Stay found on demolition order of Panchayat Bhavan
बिलसंडा। गांव फिरसा चुर्राहा में रास्ते की जमीन पर पंचायत भवन बनाए जाने का मामला सुलझने का नाम नही ले रहा है। अब इस मामले में ध्वस्तीकरण आदेश पर कोर्ट ने स्टे दे दिया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की ओर से गांव में खाली पड़ी जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। जिसका किसान मजदूर संगठन ने विरोध किया। कहा कि पंचायत भवन रास्ते की जमीन पर बना है। पंचायत भवन को हटाने के लिए संगठन ने कोर्ट में वाद दायर किया। इसके बाद एसडीएम बीसलपुर के निर्देश पर लेखपाल, पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान, ग्राम सचिव और तकनीकी सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस मामले में गांव में तैनात रहे दो ग्राम सचिवों को निलंबित भी किया जा चुका है। पंचायत भवन के विरोध में किसान मजदूर संगठन ने धरना भी दिया। धरने पर सुनवाई न होने के बाद संगठन कोर्ट चला गया। जिसके बाद चार मार्च को पंचायत भवन को ध्वस्त कराए जाने और 29 अप्रैल तक नया भवन बनाए जाने का आदेश हुआ। पंचायत भवन के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद दूसरा पक्ष भी कोर्ट चला गया। अब चार मार्च के आदेश पर स्टे ले आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed