फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Statement of key witness Nidhi recorded; investigation in final stages.

Pilibhit News: प्रमुख गवाह निधि के बयान दर्ज, विवेचना अंतिम चरण में

Mon, 20 Jul 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 20 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Statement of key witness Nidhi recorded; investigation in final stages.
पीलीभीत। जिला अस्पताल के चर्चित कशिश हत्याकांड की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। घटना की प्रमुख गवाह और आरोपी के चाकू के हमले में घायल हुई स्टाफ नर्स निधि के सोमवार शाम विवेचक ने बयान दर्ज किए। नर्स ने सीटी स्कैन कक्ष में हुई पूरी घटना का सिलसिलेवार ब्योरा विवेचक को बताया। पुलिस अब अन्य साक्ष्यों को संकलित कर जल्द ही मामले में चार्जशीट अदालत में दाखिल करने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

14 जुलाई की सुबह बरेली के भुता क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल पर उसके सहपाठी कानपुर निवासी सागर सिंह ने सीटी स्कैन कक्ष में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

घटना के दौरान कक्ष में मौजूद स्टाफ नर्स निधि ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गई थीं। इसी बीच अस्पताल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और आरोपी सागर सिंह को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इसके बाद विवेचक ने घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए थे, लेकिन घायल होने के कारण स्टाफ नर्स निधि के बयान उस समय दर्ज नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम विवेचक कोतवाल प्रमेंद्र कुमार ने निधि के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि आरोपी अचानक सीटी स्कैन कक्ष में घुस आया था। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पहले धमकाया और फिर कशिश पर लगातार चाकू से हमला कर दिया। बचाने के प्रयास में उन पर भी हमला किया गया, इससे उनके हाथ में चोट आई। इसके बाद वह जान बचाकर कक्ष से बाहर निकल गईं, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया।

कोतवाली प्रभारी एवं विवेचक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि स्टाफ नर्स निधि के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उन्हें विवेचना में शामिल किया जा रहा है। वहीं सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना गंभीरता से कराई जा रही है। घटना से जुड़े सभी लोगों के बयान और अन्य वैज्ञानिक व दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। विवेचना अंतिम चरण में है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed