फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   start of environment fortnight

Pilibhit News: पर्यावरण पखवाड़े की शुरुआत

Sun, 04 Jun 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
start of environment fortnight
पर्यावरण जागरूकता रैली निकालते भारतीय विकास परिषद के पदाधिकारी। संवाद
- भारत विकास परिषद ने जनजागरण रैली निकाली
विज्ञापन

- लोगों को बांटे जूट के थैले, किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में 2 से 15 जून तक पर्यावरण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है । पखवाड़े का प्रारंभ गांधी स्टेडियम से पर्यावरण जन जागरण रैली के साथ हुआ। क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार एवं भारत विकास परिषद के जिला प्रभारी डॉ अनिल सक्सेना ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
परिषद के अध्यक्ष सौरभ सक्सेना, संरक्षक एचपी संधू तथा सचिव सुधीर कुमार चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को रैली शुरू हुई। लगभग 300 बच्चों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ जन जागरण रैली गांधी स्टेडियम से छतरी चौराहा होते हुए अशोक कॉलोनी में संतराम शिशु मंदिर विद्यालय के मैदान में पहुंची।
विज्ञापन

यहां बच्चों को पॉलीथिन से दूर रहने व जूट के थैले साथ लेकर चलने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. अनिल सक्सेना ने कहा कि परिषद राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम, विशेषकर बच्चों में राष्ट्रीय भावना जागृत करने वाले कार्यक्रमों को कराती है। अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने कहा की जन जागरण रैली से भारत विकास परिषद ने पर्यावरण के लिए एक व्यापक संदेश जनता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली का संचालन संयोजक कार्तिक भसीन ने किया। इस दौरान राकेश कुमार अग्रवाल, अनिल कमल, वीके कपूर, अनिल मैनी, संजय बंसल जगदीश सक्सेना, जगदीश सक्सेना, महिला संयोजिका डॉ अनुरीता सक्सेना, शशि गुप्ता, डॉ. अलका श्रीवास्तव, शशि मैनी, कुमकुम, नेहा भसीन, वीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

पर्यावरण जागरूकता रैली निकालते भारतीय विकास परिषद के पदाधिकारी। संवाद

पर्यावरण जागरूकता रैली निकालते भारतीय विकास परिषद के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed