फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sports

एथलेटिक्सः रामा इंटर कॉलेज और एसआरएम कॉलेज का दबदबा

Mon, 07 Nov 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
sports
गांधी स्टेडियम में ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता छात्र। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को दौड़ के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। बालक वर्ग में रामा इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा तो बालिका वर्ग में एसआरएम इंटर कॉलेज, बीसलपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन सीनियर बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में रामा इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक सक्सेना ने पूरे दमखम के साथ दौड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर की निशा कश्यप ने सभी को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में पूरनपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज के खिलाड़ी अर्जुन अव्वल रहे। जूनियर बालिका वर्ग में आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज पूरनपुर की वैशाली भारती पहले स्थान पर रहीं। इसके अलावा 15 सौ मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेक समेत अन्य रेस में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। इस दौरान नरेंद्र सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला, अखलाक हसन खां, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
यह रहे विजेता
सीनियर बालक वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ : अभिषेक सक्सेना, रामा इंटर कॉलेज, पीलीभीत-प्रथम, मो. फैसल, सरस्वती विद्या मंदिर, बीसलपुर- द्वितीय, जगतपाल पब्लिक इंटर कॉलेज, पूरनपुर- तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ : निशा कश्यप, एसआरएम इंटर कॉलेज, बीसलपुर- प्रथम, प्रियांशी सक्सेना, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज, जोगीठेर- द्वितीय, निशा देवी छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर- तृतीय, सीनियर बालक वर्ग 15 सौ मीटर दौड़ : अभिषेक सक्सेना, रामा इंटर कॉलेज, पीलीभीत- प्रथम, मोहम्मद फैसल सरस्वती विद्या मंदिर, बीसलपुर-द्वितीय, जगतपाल पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर- तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग 15 सौ मीटर दौड़ : उषा गंगवार, वीरांगना अवंतीबाई, पीलीभीत-प्रथम, किरन, जीजीआईसी, पीलीभीत- द्वितीय, रजनी सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर- तृतीय, जूनियर बालक वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ : अर्जुन, पब्लिक इंटर कॉलेज, पूरनपुर- प्रथम, आकाश, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर- द्वितीय, अंकित, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर- तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ : ज्योति पंत, वीरांगना अवंती बाई, पीलीभीत- प्रथम, ज्योति, विद्या मंदिर मझोला- द्वितीय, अनुराधा, गुरुनानक पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय करनापुर शाहगढ़- तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग लंबी कूद : प्रियांशी राठौर, अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज- प्रथम, मनीषा, राजकीय इंटर कॉलेज गभिया- द्वितीय, रुचि देवी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज- तृतीय, सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद : फरहान अकरम, अक्शा पब्लिक स्कूल बीसलपुर- प्रथम, नईम, सीएंडजे इंटर कॉलेज कलीनगर- द्वितीय, विकास कश्यप, एसबीएम बीसलपुर- तृतीय, सब जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद : मंजू, सरस्वती विद्या मंदिर मझोला-प्रथम, नैंसी कुमारी, अंगूरी देवी, पीलीभीत- द्वितीय, कंचन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज- तृतीय, सब जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद : आर्यन राज सिंह, एसएन इंटर कॉलेज- प्रथम, शाने आलम, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज- द्वितीय, विशाल, सरस्वती विद्या मंदिर मझोला- तृतीय, गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग : कीर्तिकी, अंगूरी देवी इंटर कॉलेज- प्रथम, पार्वती, राजकीय इंटर कॉलेज - द्वितीय, अनाया मौर्य, अंगूरी देवी इंटर कॉलेज- तृतीय, गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग : आदर्श गोस्वामी, सरस्वती विद्या मंदिर, मझोला- प्रथम, मो सरफराज, पब्लिक इंटर कॉलेज, पूरनपुर- द्वितीय, आशुतोष, प्रताप सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, पूरनपुर- तृतीय, गोला फेंक सब जूनियर बालिका वर्ग : नैंसी कुमारी अंगूरी देवी इंटर कॉलेज-प्रथम, शालिनी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर- द्वितीय, गोला फेंक सब जूनियर बालक वर्ग : राजेश कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर मझोला- प्रथम, गौरव सिंह, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर-द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed