फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Speed Trial Train Runs at 114, Track Found Ok

114 की रफ्तार से दौड़ी स्पीड ट्रायल ट्रेन, ट्रैक मिला ओके

Tue, 21 Mar 2017 10:53 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Tue, 21 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Speed Trial Train Runs at 114, Track Found Ok
ट्रेन चली
पूर्वोत्तर परिमंडल के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त पीके आचार्या ने मंगलवार को पीलीभीत-मझोला पकड़िया ब्रॉडगेज ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मामूली खामियां पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए। इसके बाद हुए स्पीड ट्रायल में ट्रायल ट्रेन 114 किलो मीटर की रफ्तार से दौड़ी। अब सीआरएस की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही ट्रेन चलने की उम्मीद है। जिससे बरेली से पीलीभीत तक चलने वाली ट्रेनें मझोला पकड़िया तक जा सकेंगी।
विज्ञापन

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्पेशल ट्रेन से पीलीभीत जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने मोटर ट्राली में सवार होकर नौ ट्रालियों के काफिले के साथ नवनिर्मित मझोला पकड़िया ब्रॉडगेज ट्रैक का निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रॉडगेज ट्रैक के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मेंटीनेंस आदि की भी विस्तार से जानकारी की। उन्होंने न्यूरिया, मझोला रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और रेल अफसरों को अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर मामूली कमियां मिलने पर उन्हें दुुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद स्पीड ट्रायल में भी ट्रैक पास हो गया। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण ललित मोहन झा, मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय, डिप्टी चीफ इंजीनियर निर्माण राजीव अग्रवाल समेत समेत ब्राडगेज से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्पीड ट्रायल में पास हुआ ट्रैक
सीआरएस निरीक्षण के बाद शाम करीब 3:20 बजे मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से स्पीड ट्रायल शुरू हुआ। इससे पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना कर व मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने नारियल फोड़कर ट्रायल ट्रेन को रवाना किया। ट्रायल ट्रेन करीब 114 किमी की रफ्तार से 26 किमी लंबे ब्राडगेज ट्रैक पर दौड़ती हुई 3.42 बजे पीलीभीत जंक्शन पहुंची। ट्रेन का संचालन लोको पायलट महेंद्र सिंह राणा व को पायलट शक्ति कुमार, गार्ड केपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल देखने को लगा तांता
मझोला। बड़ी लाइन पर रेल का सफर कब तक नसीब होगा, यह जानने को तमाम लोग मंगलवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए। शाम को हुए स्पीड ट्रायल के दौरान अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान कई लोग ब्राडगेज इंजन के साथ सेल्फी लेते देखे गए।
चेयरमैन से करा सकते हैं ट्रेन का उद्घाटन
चेयरमैन रेलवे बोर्ड एके मित्तल का 25 मार्च को बरेली में दौरा लगा हुआ है। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि शायद रेलवे अधिकारी चेयरमैन रेलवे बोर्ड से इज्जतनगर स्टेशन की सेकेंड एंट्री के साथ ही पीलीभीत-मझोला के बीच ट्रेन संचालन का उद्घाटन भी करा सकते हैं।
स्पीड ट्रायल से पहले हुआ एनाउंसमेंट
स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे क्रासिंग और पटरी पर कोई हादसा न हो, इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने पीलीभीत से भोजीपुरा तक एनाउंसमेंट कर लोगों को रेलवे क्रासिंगों से सावधानी पूर्वक गुजरने और पटरी से दूर रहने की अपील की गई।
मझोला रूट पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें
पीलीभीत-मझोला पकड़िया ब्राडगेज ट्रैक के सीआरएस निरीक्षण के बाद रेल अफसर काफी संतुष्ट दिखे। अफसरों के मुताबिक निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी खामी नहीं पाई गई। जल्द ही नए ब्राडगेज ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी।

निर्माणाधीन प्लेटफार्म पर ले जाई गई ट्रेन
पीलीभीत। निरीक्षण के चलते मंगलवार को बरेली से आने वाली ट्रेन को निर्माणाधीन प्लेटफार्म नंबर दो पर लाया गया। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को ऊबड़खाबड़ रास्ते और मिट्टी के ढेरों के बीच से होकर गुजरना पड़ा। मालूम हो कि इस प्लेटफार्म से ही टनकपुर रूट पर ब्रात्डगेज ट्रेनों का संचालन किया जाना है। वर्तमान में इस प्लेटफार्म पर शिफ्टिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed