फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Special Secretary reached Pilibhit to investigate the disputed land

Pilibhit News: विवादित भूमि की जांच करने के लिए पीलीभीत पहुंचे विशेष सचिव

Fri, 28 Mar 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 28 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary reached Pilibhit to investigate the disputed land
शहर में भूमि संबधी जांच करते विशेष सचिव राजस्व रामरतन।संवाद
पीलीभीत। निजी भूमि की बिक्री पर स्थानीय प्रशासन की ओर से रोक लगाए जाने की शिकायत विधान सभा की समिति से होने के बाद मामले की जांच के लिए विशेष सचिव (राजस्व) शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। भूमि का भौतिक मुआयना कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। तहसील प्रशासन से अभिलेख एकत्र किए।
विज्ञापन

लखनऊ के कमता क्राॅसिंग रोलेक्स स्टेट के रहने वाले शीराज लतीफ खान पुत्र लतीफ अहमद ने विधान परिषद लखनऊ की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति से पीलीभीत स्थित गाटा संख्या 779 में उनकी अवशेष भूमि के विक्रय पर पीलीभीत प्रशासन की ओर से रोक लगाए जाने की शिकायत की थी। शिकायत की जांच के लिए राजस्व विभाग के विशेष सचिव राम रतन शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने शहर के मोहल्ला बड़ा खुदागंज में विवादित भूमि की जांच की। एसडीएम आशुतोष गुप्ता से भूमि से संबंधित खतौनी नक्शा व अन्य अभिलेख भी लिए। जांच के दौरान तहसीलदार अर्ची गुप्ता, नायब तहसीलदार प्रखर सिंह सहित लेखपाल व अन्य राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed