फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP workers, enraged by the district vice-president being sent to jail, staged a protest at the Collectorate.

Pilibhit News: जिला उपाध्यक्ष को जेल भेजे जाने से भड़के सपाई, कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 20 Feb 2026 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
SP workers, enraged by the district vice-president being sent to jail, staged a protest at the Collectorate.
कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते सपाई। स्रोत संगठन
अमरिया/पीलीभीत। गांव धुंधरी स्थित ईंट भट्ठा स्वामी और सपा जिला उपाध्यक्ष पर मजदूर के साथ मारपीट का मामला बृहस्पतिवार को गरमा गया। मारपीट के आरोप में पुलिस ने जिला उपाध्यक्ष मखदूम खां का शांतिभंग में चालान किया और कोर्ट ने जेल भेजा तो सपाई भड़क गए। शहर कार्यालय से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। एडीएम प्रसून द्विवेदी से मिलकर अमरिया पुलिस और एसडीएम पर सत्ता के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जनपद उन्नाव के ग्राम भवानी खेड़ा गुलरिया निवासी मिथुन कुमार ने अमरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वह ग्राम धुंधरी स्थित नाज ब्रिक फील्ड पर ढुलाई का कार्य करते हैं। उनके अनुसार, भट्ठा मालिक मखदूम खान व उनके भाई उस पर अधिक कार्य का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर 16 फरवरी की शाम करीब सात बजे उसे कमरे में बंद कर कपड़े उतरवाकर पीटा गया। बाद में पेड़ पर उल्टा लटकाने की कोशिश की गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे छुड़ाया। आरोप है कि इसके बाद भी उसे लगातार धमकियां दी जा रही थीं। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने की बात सामने आई, लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई जारी रखते हुए मखदूम खा की गिरफ्तारी कर ली। पुलिस ने शांतिभंग में चालान करते हुए आरोपी को एसडीएम अमरिया कोर्ट में पेश किया, लेकिन जमानत न देने के कारण वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी मखदूम खां सपा के जिला उपाध्यक्ष भी है। ऐसे में जेल भेजे जाने की सूचना पर सपाई भड़क गए। संवाद
विज्ञापन

--
अमरिया तहसील में पदाधिकारियों के एकत्र होकर पहुंचने की सूचना पर सीओ सदर नताशा गोयल फोर्स के साथ वहां पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। बृहस्पतिवार सुबह जिले भर के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद नकटादाना से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। अमरिया पुलिस और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। दो थानों की पुलिस की मौजूदगी में कलक्ट्रेट में एडीएम एफआर प्रसून द्विवेदी से सपाइयों ने मुलाकात की। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, युसूफ कादरी, सुधीर तिवारी समेत अन्य ने एसडीएम की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। कहा कि मामले में समझौता होने के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अमरिया में पुलिस रही सतर्क, फ्लैग मार्च
मामले को राजनीतिक रंग दिए जाने और अलग-अलग समुदायों से जुड़ने के कारण पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा थाना और तहसील अमरिया घेराव की सूचना पर बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सपा और हिंदू संगठनों के अलग-अलग प्रदर्शन के बाद अमरिया में सतर्कता और बढ़ा दी गई। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल के नेतृत्व में तीन स्थानों पर पीएसी के साथ फ्लैग मार्च किया गया और जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
----
आरोपी पर एक और रिपोर्ट हुई दर्ज
आरोपी मखदूम खान के खिलाफ थाना अमरिया में एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम बिलासपुर निवासी विजय कुमार पुत्र पूरन लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 फरवरी की शाम करीब पांच बजे मखदूम खान ने ग्राम भौनी में ईंट भट्ठे के पास उसे रोककर गाली-गलौज की। मारपीट की और हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
----
मामले में निष्पक्ष विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। शांति व्यवस्था के लिए फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया है। - नताशा गोयल, सीओ सदर

--------
भट्ठा स्वामी के खिलाफ एडीएम को दिया ज्ञापन


पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया कि अमरिया क्षेत्र में एक व्यक्ति भट्ठा संचालन करता है। वह हिंदू मजदूरों के साथ मारपीट करता है। शिकायत पर उस पर सिर्फ मामूली कार्रवाई की गई। संगठन ने अवगत कराया कि आरोपी एक दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। अगर इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आम जनमानस में भय का माहौल व्याप्त होगा। ज्ञापन पर एडीएम ने उचित कार्रवाई का संगठन को आश्वासन दिया। इस दौरान मयंक जायसवाल, राजेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, गौरव शर्मा, कृष्ण टहलानी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed