फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP's former district president left the party, BJP Ldhaange

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, भाजपा को लड़ाएंगे

Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
SP's former district president left the party, BJP Ldhaange
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, भाजपा को लड़ाएंगे
 समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में उन्होंने पार्टी नेतृत्व के साथ स्थानीय पदाधिकारियों पर भी भेदभावपूर्ण व्यवहार और उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने एलान किया है कि वह अब शहर सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजय गंगवार को चुनाव लड़ाएंगे। जिले के पुराने सपाइयों में गिने जाने वाले रामकुमार कश्यप के जिलाध्यक्ष रहते हुए वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव हुआ था। उनके नेतृत्व में जिले की तीन सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी लेकिन प्रदेश में सरकार बनने के बाद नेतृत्व ने उन्हें प्रमोशन देने के बजाय पद से ही हटा दिया और पीलीभीत जिले की कमान आनंद सिंह यादव को सौंप दी। शुक्रवार को सपा की ओर से जिले के चारों प्रत्याशियों की सूची जारी हुई। पार्टी कार्यकर्ता और घोषित प्रत्याशियों के समर्थक जिस वक्त जश्न मना रहे थे, उसी बीच रामकुमार कश्यप ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजकर सियासी माहौल गरम कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि सरकार बनने के बाद से उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। पार्टी नेतृत्व के साथ स्थानीय स्तर पर भी मंत्री-विधायक उनके साथ अपेक्षित व्यवहार नहीं करते। पत्र में उन्होंने कहा है कि वह कश्यप समाज के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। रामकुमार कश्यप ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने सपा छोड़ दी है, वह अब भाजपा के शहर सीट से घोषित प्रत्याशी संजय गंगवार को चुनाव लड़ाएंगे। इस्तीफे में उनके अलावा सौरभ कश्यप, प्रदीप, तोताराम, होरीलाल, अमित कुमार, दीपू, प्रमोद, बॉबी, राजकुमार राठौर, शशांक सक्सेना, शिवम राठौर, बुद्धालाल, बुद्धसेन कश्यप आदि उनके तमाम समर्थकों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed