{"_id":"c1370f30620d08e9b88a3785c19a2354","slug":"sp-s-booth-sector-and-block-committees-dissolved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की बूथ, सेक्टर व ब्लाक कमेटियां भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की बूथ, सेक्टर व ब्लाक कमेटियां भंग
पीलीभीत।
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की जिला स्तरीय
विज्ञापन
बैठक में खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि प्रदेश
कार्यकारिणी के आदेश पर बूथ, ब्लाक और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए
उन्हें भंग कर दिया गया है। अब सपा को केडर बेस बनाने के लिए कार्यकर्ताओं
को जल्द ही तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सपा कार्यालय पर शनिवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि होता है और हम सब को अनुशासित तरीके से उनकी अगुवाई में काम करना चाहिए। राज्यमंत्री ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को पार्टी से बाहर करने की भी सलाह जिलाध्यक्ष को दी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी से बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का आदेश मिल गया है। 15 अप्रैल तक सभी कमेटियां गठित की जानी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर पार्टी को केडर बेस किया जाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बैठक में तसलीमुंसान खां, हरनाम सिंह, अमित पाठक, डॉ. मेवाराम, सुलेमान, मनोज तोमर, चंद्रसेन वर्मा, मेंहदी रजा, इम्तियाज अल्वी, रेहान रजा, तौफीक खां, मुन्ने मियां अंजाना, रामौतार वर्मा, दिनेश यादव, दिनेश शर्मा, लियाकत सलमानी, आसिफ अली कादरी, गुरमेल सिंह, नीरज गंगवार सहित कई लोेग थे।