दामाद ने ले ली ससुर की जान: लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, इंस्टाग्राम पर कबुल किया जुर्म; देखें VIDEO
दामाद कमल ने इंस्टाग्राम के माध्यम से हत्या करने की बात भी कही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। घटना देर रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित मोहल्ला जिंसी में मंदिर के पास गुरुवार रात हनिया टोला निवासी करीब 55 वर्षीय गणेश की उनके दामाद कमल ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग गया।
दो साल पहले हुई थी गणेश की पुत्री से कमल की शादी
बताया जा रहा है कि कमल ने इंस्टाग्राम के माध्यम से हत्या करने की बात भी कही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। घटना देर रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। करीब दो वर्ष पहले मोहल्ला जिंसी निवासी कमल का विवाह गणेश की पुत्री के साथ हुआ था। विवाह के बाद कमल पत्नी के साथ मारपीट करने लगा, जिससे परेशान होकर महिला मायके में रहने लगी।
करीब एक वर्ष बाद महिला ने कमल के भाई विमल से विवाह कर लिया। इसी रंजिश में गुरुवार रात कमल ने मंदिर के पास गणेश पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हरियाणा में हत्यारोपी दामाद
बताया जा रहा है कि विमल वर्तमान में हरियाणा में है। सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, थाना अध्यक्ष निराला तिवारी और चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। आरोपी कमल की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.