फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ... So this time, surgical strikes on lovers

...तो प्रेमियों पर इस बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं 

Thu, 09 Feb 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 09 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वेलंटाइन डे मनाने वाले युवाओं के लिए यह खुशनुमा इत्तफाक ही है कि इस बार वेलंटाइन डे के अगले ही दिन विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान होना है। इसी वजह से हर साल वेलंटाइन डे के विरोध में लट्ठ लेकर निकलने वाले संगठनों को नए सिरे से रणनीति बनाने को मजबूर होना पड़ा है। चुनावी माहौल में दबंगई दिखाने से राजनीतिक दलों का कोपभाजन बनने का खतरा है लिहाजा इन संगठनों ने इस बार गांधीवादी ढंग से वेलंटाइन डे का विरोध करने का फैसला लिया है। वेलंटाइन डे का युवाओं में जितना क्रेज है, उससे कहीं ज्यादा उन्हें हिंदूवादी संगठनों का डर भी रहता है। हर साल इन संगठनों की टोलियां पार्क, रेस्टोरेंट सिनेमा हॉल जैसे उन सभी स्थानों पर धावा बोलकर वेलंटाइन डे मनाने वाले प्रेमियों को खदेड़ देती हैं जहां वे प्यार के इजहार के लिए इकट्ठे होते हैं। ये जोड़े कभी बदसलूकी के शिकार होते हैं तो कभी मारपीट तक बर्दाश्त करनी पड़ती है। लेकिन इस बार चूंकि चुनाव का मौसम है इसलिए विरोध करने वाले संगठन कोई खतरा उठाने को तैयार नहीं हैं। शिवसेना, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और हिंदू जागरण मंच जैसे संगठनों ने इस मसले पर मंथन कर लिया है। ज्यादातर संगठन इस बार गांधीवादी ढंग से ही वेलंटाइन डे का विरोध करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed