फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   So far 74 people have lost their lives due to speeding and carelessness.

Pilibhit News: तेज गति व लापरवाही में अब तक 74 लोगों ने गवां दी अपनी जान

Sat, 11 Nov 2023 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
So far 74 people have lost their lives due to speeding and carelessness.
बाइक पर जाती चार सवारी । संवाद
पीलीभीत। यातायात नियमों के उल्लंघन में अब तक 74 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं वर्ष 2023 में अब तक कुल 141 घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा 81 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं जिले के 74 लोगों ने अपनी जान तक गवां दी।
विज्ञापन

जान गंवाने वाले लोगों में अधिकांशत: युवा ही थे। विभाग नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई भी करता है। फिर भी लोग नियमों की अनदेखी करते है। अधिकांश दुर्घटनाएं बरखेड़ा, बिलसंडा और बीसलपुर मार्ग पर होती है। बावजूद वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण
गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण जिले मेें कुल 15 दुर्घटनाएं हुईं, नौ की मौत और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नशे में वाहन का संचालन करने के कारण पांच दुर्घटनाएं, तीन मौत और दो गंभीर रूप से घायल हुए। वाहन का संचालन करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर तीन दुर्घटनाओं में तीनों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य नियमों का पालन न करने की वजह से 110 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नियमों को लेकर जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा चौराहों पर होर्डिंग व बैनर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जा जाता है। बावजूद इसके लोग नियमों की अनदेखी करते हैं। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed