फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SN Inter College students took out tiranga rally in Pilibhit

Pilibhit News: एसएन इंटर कॉलेज में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

Tue, 12 Aug 2025 02:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 02:52 PM IST
सार

पीलीभीत के एसएन इंटर कॉलेज से मंगलवार को तिरंगा रैली निकाली गई। कॉलेज के सैकड़ों बच्चों ने रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। 

विज्ञापन
SN Inter College students took out tiranga rally in Pilibhit
कॉलेज परिसर में जुटे विद्यार्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को एसएन इंटर कॉलेज में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद के निर्देशन में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे।

विज्ञापन

SN Inter College students took out tiranga rally in Pilibhit
तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर गौरी शंकर मंदिर, आयुर्वेदिक कॉलेज, तहसील, खकरा पुलिस चौकी, हशमत मियां दरगाह, वाले मियां चौराहा, बेलों वाला चौराहा, कमले चौराहा, चौक और पुनः तहसील होते हुए कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय, विजई विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा और जय जवान जय किसान जैसे जोशीले नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

SN Inter College students took out tiranga rally in Pilibhit
विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रैली का नेतृत्व शारीरिक शिक्षक यासीन अहमद खां ने किया। आयोजन में डॉ. तसलीम हसन खां, साजिद अली खां, असीमुद्दीन, इशरत यार खां, तारिक मकबूल, इंतजार खां, जावेद अहमद खां, हनीफ खां, इदरीस, रेहान अहमद असफी, नासिर हुसैन, आफताब अहमद खां और फहीम खान सहित कई शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रैली में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed