फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Small businessmen to get GST benefit

‘छोटे व्यापारियों को भी मिलेगा जीएसटी से लाभ’

Thu, 13 Jul 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 13 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Small businessmen to get GST benefit
gst - फोटो : सोशल मीड‌िया

 केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय की ओर से हुए जागरूकता कार्यक्रम में व्यापारियों की जीएसटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान आई विशेषज्ञों की टीम ने व्यापारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब भी दिए। शहर के एक होटल में बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त मंडल बरेली द्वितीय नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि देश में अप्रत्यक्ष कर सुधारों के लिए वस्तु एवं सेवाकर का लागू होना महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र और राज्यों के बहुत सारे करों को मिलाकर एकल कर की व्यवस्था बनाई गई है। बताया कि केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्तालय गौतमबुद्ध नगर में स्थापित किया गया है। इस कार्यालय में गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बदायूं, संभल, बरेली और पीलीभीत शामिल हैं। यह कार्यालय व्यापारियों को जीएसटी माईग्रेट करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आयुक्तालय से आए सहायक आयुक्त हरीश कुमार ने जीएसटी के लाभ बताते हुए कहा कि ये कर प्रणाली छोटे व्यापारियों के लिए भी लाभकारी है। संयुक्त आयुक्त ने जीएसटी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसको अर्थव्यवस्था के लिए एक क्रांतिकारी परिवर्तन बताया। आयुक्त अमंद शाह ने कहा कि जीएसटी संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक कार्यालय में सेवा केंद्र खोले गए हैं। व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय में संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। बीड़ी एवं तंबाकू व्यापारियों ने इन उत्पादों पर लगने वाले जीएसटी और उपकर के विषय में जानकारी प्राप्त की। वहीं विशेषज्ञों की टीम ने व्यापारियों द्वारा बीजक, इनपुट क्रेडिट, पंजीकरण, समाधान योजना आदि के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। सहायक आयुक्त प्रथम मनोज कुमार ने भी जीएसटी की बारीकियों को समझाया। संचालन दुर्गेश चौहान ने किया। इस मौके पर दिनेश रस्तोगी, सुनील यादव, डालचंद, अभिषेक कुमार, मयंक, योगेंद्र सिंह, अभिषेक फर्तियाल, वाईके अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शाहिद खान, समर मंडल, शिरीष सक्सेना, मुदित अग्रवाल, शिवहरी अग्रवाल समेत कई कर अधिवक्ता और चार्टर्ड एकाउंटेंट मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed