फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Slips , farmers did not meet performance

पर्चियां न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Feb 2015 11:54 PM IST
हजारा/पीलीभ्ाीत
हजारा/पीलीभ्ाीत Updated Tue, 03 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
राणाप्रतापनगर क्रयकेंद्र क्षेत्र के किसानों को हफ्ते भर से गन्ना सप्लाई पर्ची का इडेंड जारी नहीं किया जा रहा। इससे गुस्साए किसानों ने बस अड्डे पर जमा होकर गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया और खीरी के डीएम को पत्र भेजकर पर्चियां दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्र के गन्ना किसान खीरी जिले के संपूर्णानगर चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। राणाप्रतापनगर गन्ना क्रयकेंद्र से जुड़े किसानों का आरोप है कि उन्हें हफ्ते भर से कलेंडर के मुताबिक पर्चियां जारी नहीं हो रहीं। इससे किसानों के  खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। उनकी गेहूं बुवाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


 बेसिक कोटा की पर्चियां भी नहीं मिल रहीं हैं। मंगलवार को गुस्साए किसानों ने बस अड्डे पर एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया और गन्ना विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने खीरी के डीएम को पत्र भेजकर पर्चियां कलेंडर के मुताबिक जारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदर्शन में जय प्रकाश यादव, यदुनंदन मदेशिया, नंदू सैनी, मुनीब गौतम, विक्रम सिंह, मोतीलाल, राधाकृष्ण, एनुल हसन, हरिलाल, भगवान प्रसाद लालबाबू सहित कई किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed