फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six people including mother and son injured in road accident

Pilibhit News: सड़क हादसे में मां-बेटे सहित छह लोग घायल

Fri, 08 Aug 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Six people including mother and son injured in road accident
अमरिया। बरेली- हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बिलासपुर तिराहे के सामने कार व मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उसके बाद कार चालक ने सामने सवारी लेकर अमरिया की ओर आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार मां बेटे व चालक घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। घायलों का फार्मासिस्ट एवं वार्ड बॉय ने प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद सभी घायलों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को शाम पांच बजे ग्राम जिठनियां निवासी डोरीलाल अपनी पत्नी कृष्णा देवी व पुत्री ज्ञानश्री के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर अजीत पेट्रोल पंप के सामने बिलासपुर तिराहे के पास सितारगंज की ओर से तीव्र गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती व उनकी पुत्री घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान कस्बा अमारिया निवासी फरीद खां के ई-रिक्शा पर सवार गांव के ही राजीव चतुर्वेदी की पत्नी मुन्नी देवी एवं पुत्र जयप्रकाश को बिठाकर कस्बा अमरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के सहयोग से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed