फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six and a half thousand consumers will get relief, supply will be given to Linepar from a separate feeder

Pilibhit News: साढ़े छह हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, अलग फीडर से दी जाएगी लाइनपार को आपूर्ति

Sat, 05 Jul 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 05 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Six and a half thousand consumers will get relief, supply will be given to Linepar from a separate feeder
पूरनपुर। नगर में चार फीडरों से 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। सर्वाधिक उपभोक्ता फीडर नंबर दो पर हैं। अब दो नंबर फीडर को अलग कर पांचवें फीडर लाइनपार इलाके से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। पांचवां फीडर बनाकर तैयार कर लिया गया है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय से एनओसी मिलने के बाद पांचवें फीडर से आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


नगर में 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 149 ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। फीडर नंबर एक में 13 सौ से अधिक, फीडर नंबर दो में साढ़े छह हजार से अधिक, फीडर नंबर तीन में 38 सौ से अधिक, फीडर नंबर चार में 48 सौ से अधिक उपभोक्ता हैं। सर्वाधिक अधिक उपभोक्ताओं वाले फीडर का क्षेत्र में बड़ा है। इससे एक स्थान पर फाल्ट होने से पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि नगर में तीन और नए फीडर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसमें एक फीडर तैयार हो चुका है। फीडर नंबर पांच से फीडर नंबर दो के उपभोक्ताओं की संख्या और क्षेत्रफल छोटा कर लाइनपार इलाके को बिजली आपूर्ति की जाएगी। पांचवें फीडर के तैयार होने पर विद्युत सुरक्षा निदेशालय से एनओसी मांगी गई है। एनओसी शीघ्र मिलने की उम्मीद है। एनओसी मिलते ही फीडर पांच को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed