Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SIR: Slow internet speed puts a brake on notice disposal

एसआईआर : नोटिस निस्तारण पर इंटरनेट की सुस्ती से लगा ब्रेक

Fri, 30 Jan 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 30 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
SIR: Slow internet speed puts a brake on notice disposal
मरौरी ब्लॉक परिसर में लगी महिला मतदाताओं की कतार संवाद
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक कार्यालय परिसर के राजीव गांधी सेवा केंद्र में इंटरनेट और सर्वर की सुस्त चाल ने समस्या खड़ी कर दी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मिली नोटिस का निस्तारण करने पहुंचे मतदाताओं को खासा परेशान होना पड़ा। सुबह नौ बजे से ही ब्लॉक कार्यालय पहुंचे मतदाताओं का काम 12 बजे के बाद तक नहीं हो सका। करीब दो घंटे तक काम बाधित रहा।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या महिला मतदाताओं को हुई। घंटों लाइन में लगने के बाद भी जब निराकरण नहीं हुआ तो कई महिलाएं थक कर जमीन पर बैठ गईं। अन्य स्थानों पर भी इंटरनेट की समस्या से मतदाता परेशान हुए। शुक्रवार की दोपहर 12:20 बजे मरौरी ब्लॉक परिसर में महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी। राजीव गांधी सेवा केंद्र के अंदर संचालित नोटिस सुनवाई काउंटर पर काम ठप था। पूछने पर अधिकांश मतदाताओं ने बताया कि सुबह नौ बजे ही ब्लॉक आ गए थे। 10 बजे से लाइन में लग गए। काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। मुश्किल से चार से पांच लोगों को ही अंदर बुलाया गया है।
विज्ञापन

सर्वर या इंटरनेट की समस्या की बात कही जा रही, लेकिन कोई भी सही जानकारी नहीं दे रहा है। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने बताया कि इंटरनेट की कुछ समस्या है। मगर काम बंद नहीं करना चाहिए। मतदाताओं से उनके साक्ष्य से संबंधित अभिलेख जमा कराकर अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

कल भी बिताए थे कई घंटे, आज भी वही हाल
लाइन में लगे माला काॅलोनी निवासी विकास ने बताया कि साक्ष्य लेकर पिछले दो दिनों से दौड़ रहे हैं। कल यानी बृहस्पतिवार को भी कई घंटे तक ब्लॉक में ही रहे। काम नहीं हो सका। आज भी दोपहर हो गई है। महोफ कालोनी निवासी रामलली के नोटिस का निराकरण नहीं हो सका था। माला कालोनी से ही आए नारायण मंडल भी नोटिस का निराकरण न होने से परेशान दिखे। कंचन सरकार भी साक्ष्य लेकर परेशान खड़ी थीं। -------------------


ब्लॉक का नेट चल नहीं रहा, मोबाइल से कनेक्ट होने में दिक्कत
नोटिस निराकरण वाले पटल पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि करीब आधे घंटे से लगे हैं। ब्लॉक का इंटरनेट कनेक्शन काम नहीं कर रहा है। लैपटॉप में मोबाइल का इंटरनेट जुड़ नहीं रहा है। इसी वजह से दिक्कत आ रही है। कक्ष में भी कई मतदाता मौजूद थे। काम न होने से सभी परेशान नजर आए।

मरौरी ब्लॉक परिसर में लगी महिला मतदाताओं की कतार संवाद

मरौरी ब्लॉक परिसर में लगी महिला मतदाताओं की कतार संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed